फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   26 farmers receiving better productivity honored

बेहतर उत्पादकता प्राप्त करने वाले 26 किसान हुए सम्मानित

Mon, 23 Dec 2019 11:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 23 Dec 2019 11:57 PM IST
विज्ञापन
26 farmers receiving better productivity honored
किसान सम्मान दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में सम्मानित किसानों के साथ विधायक संजय यादव, डीएम श्रीहर? - फोटो : BALLIA
बलिया। पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह के जन्मदिवस को किसान सम्मान दिवस के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर सोमवार को ऑफिसर्स क्लब में किसान गोष्ठी व किसान मेला आयोजित किया गया, जिसमें कृषि से जुड़े विभागों के अलावा प्राइवेट संस्थाओं ने स्टाल लगाकर किसानों को लाभकारी जानकारी दी। किसान सम्मान दिवस पर 26 किसानों को पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन

गोष्ठी का शुभारंभ मुख्य अतिथि सिकंदरपुर के विधायक संजय यादव और विशिष्ट अतिथि डीएम श्रीहरि प्रताप शाही ने चौधरी चरण सिंह के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। विधायक यादव ने अपने संबोधन के जरिए सबसे पहले बेहतर उत्पादकता प्राप्त करने वाले किसानों को बधाई व शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा की योगी सरकार की पहली कैबिनेट की बैठक में ही किसानों के कर्ज माफी का फैसला हुआ। छह हजार रुपये सालाना किसान सम्मान निधि के जरिए किसान को राहत देने का काम किया।
विज्ञापन

डीएम श्रीहरि प्रताप शाही ने फूड प्रॉसेसिंग यूनिट लगाने की संभावनाओं पर विशेष जोर दिया। इस दिशा में ठोस पहल की शुरुआत करने का भरोसा भी दिलाया। उन्होंने किसानों से कहा कि कृषि रक्षा, खाद्य प्रसंस्करण, मत्स्य, उद्यान आदि विभागों की योजनाओं के जरिए भी आर्थिक विकास संभव है। जिलाधिकारी ने कहा कि गो-आश्रय स्थलों पर बेहतर व्यवस्था पर हमारा विशेष फोकस है। उप निदेशक कृषि ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कृषि विभाग की विभिन्न योजनाओं को बताया। जिला उद्यान अधिकारी, मत्स्य अधिकारी, पशु चिकित्साधिकारी ने औद्योगिक खेती, मछली पालन व पशुपालन से जुड़ी योजनाओं का लाभ लेकर किसानों के आर्थिक विकास पर बल दिया। कार्यक्रम में किसान संघ के अध्यक्ष अखिलेश सिंह समेत अन्य प्रगतिशील किसानों ने मंच के माध्यम से खेती-किसानी में आ रही कुछ बाधाओं पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे पहले किसान मेला में लगे करीब दो दर्जन से अधिक स्टॉलों का अवलोकन विधायक व डीएम ने किया। साथ ही किसानों से आवाह्न किया कि इन स्टॉलों के माध्यम से दी जाने वाली जानकारी लेकर खेती के माध्यम से आर्थिक विकास की सम्भावनाओं को तराशें। सीडीओ बद्रीनाथ सिंह, भूमि संरक्षण अधिकारी सन्तोष यादव, कृषि अधिकारी रविप्रकाश श्रीवास्तव, समाज कल्याण अधिकारी तिलकधारी, कृषि वैज्ञानिक गोपाल आदि रहे। संचालन प्रोबेशन अधिकारी केके राय ने किया।
26 किसानों का हुआ सम्मान
बलिया। किसान गोष्ठी में सम्मानित होने वाले किसानों में लल्लन राम बहादुरपुर, हरिनारायण यादव मानगढ़, रविंद्र वर्मा टेंगरही, चंद्रिका यादव कुल्लापुर, सूर्य प्रकाश पांडे शंकरपुर, विश्वजीत शर्मा कठौड़ा, श्याम बिहारी राय रामपुर, बाबूराम वर्मा रजौली, भरत प्रसाद व नंदजी निवासी शेर, मुन्ना यादव गौरा, मदन सिंह चितबड़ागांव, हर्षदेव हल्दी, विश्वजीत सिंह पोखरा, चंद्रप्रकाश सिंह मनियर, श्याम सुंदर वर्मा चिलकहर, अनुराग चौरसिया मनियर, रामजीत वर्मा डुंहां, विनय कुमार बांसडीह, शिवनाथ सिंह अमहरपट्टी, दीपक सिंह पतोई, कासिफ हसन निवासी बहोरवा, गोकुल निवासी चौकिया, कयूम बिठुवा, संजय सिंह डेहरी कोटवारी व महाराणा प्रताप मासूमपुर रहे। कृषि विभाग की विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को भी सम्मानित किया गया।

---------------------
प्रदेश स्तर पर सम्मानित तीन किसान
बलिया। प्रदेश स्तर पर सम्मानित होने वाले किसानों में जनपद के तीन किसान शामिल थे। इसमें संतोष कुमार राय निवासी नरही ने मसूर की उत्पादकता में पूरे प्रदेश में प्रथम, जबकि दिलीप सिंह निवासी कटया (रसड़ा) ने द्वितीय स्थान पाया। धीरेंद्र श्रीवास्तव निवासी उरैनी नगरा ने गेहूं की उत्पादकता में पूरे प्रदेश में संयुक्त रूप से तीसरा स्थान पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed