{"_id":"67c20d47d061ea596707a1a9","slug":"251-candidates-passed-will-get-rs-1000-1000-per-month-for-four-years-ballia-news-c-190-1-bal1001-134548-2025-03-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: 251 परीक्षार्थी उत्तीर्ण, चार साल तक प्रति माह मिलेंगे 1000-1000 रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: 251 परीक्षार्थी उत्तीर्ण, चार साल तक प्रति माह मिलेंगे 1000-1000 रुपये
विज्ञापन
बलिया। राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति योजना परीक्षा 2025-26 का परिणाम बेसिक शिक्षा विभाग के लिए बड़ी खुशी लेकर आया है। जिले से 251 परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए हैं। शत प्रतिशत बच्चे सफल हुए हैं। हर माह छात्रवृत्ति के रूप में चार साल तक 1000-1000 रुपये मिलेंगे।
बीएसए मनीष कुमार सिंह ने बताया कि कक्षा आठवीं में पढ़ने वाले बच्चों के लिए राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा नियामक प्राधिकारी कार्यालय प्रयागराज की ओर से कराई गई थी। बलिया के सभी 251 बच्चे इसके लिए उत्तीर्ण हो गए हैं। राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा में जनपद की नोडल राज्य शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित शिक्षिका प्रतिमा उपाध्याय ने बताया कि जिले में चयनितों का ग्राफ पिछले साल की तरह शत-प्रतिशत है। उत्तीर्ण हुए परीक्षार्थियों को सरकारी स्कूल में प्रवेश लेने पर कक्षा 9 से 12 तक की पढ़ाई के लिए सरकार हर महीने चार साल तक 1000 रुपये छात्रवृत्ति के रूप में देगी।
.कंपोजिट विद्यालय पुरास का जलवा कायम : राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा में इस बार भी कंपोजिट विद्यालय पुरास का जलवा कायम है। इस परीक्षा में विद्यालय के छह छात्रों ने सफलता प्राप्त की है। मनीषा कुमारी को आठवां स्थान प्राप्त हुआ है। वहीं, अनन्या पुत्री उमेश, सूर्यवंशी कुमार पुत्र रामप्रवेश राजभर, देव कुमार पुत्र अशोक कुमार, रिंकी यादव पुत्री रमेश यादव, खुशी पुत्री शिवजी राजभर ने भी सफलता प्राप्त की है। विद्यालय के शिक्षक डॉ. आशुतोष शुक्ल ने सफल छात्रों को बधाई दी। बच्चों की सफलता पर प्रधानाध्यापक दीनानाथ तिवारी, विजय मिश्रा, श्रीराम चौबे, सूर्य प्रकाश सिंह, गौरव कुमार, रवि रंजन नहीं बधाई दी है।