फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   2.5 year old child inadvertently starts e-rickshaw, dies after hitting wall

Ballia News: अनजाने में 2.5 साल के मासूम ने स्टार्ट कर दिया ई-रिक्शा, दीवार से टकराने से हुई मौत

Tue, 19 Nov 2024 02:37 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 19 Nov 2024 02:37 AM IST
विज्ञापन
2.5 year old child inadvertently starts e-rickshaw, dies after hitting wall
मनियर। मनियर थाना क्षेत्र के मुकुंदपुर गांव में अनजाने में हुए हादसे में 2.5 साल के बच्चे यश की मौत हो गई। यश अपनी माता-पिता की इकलौती संतान था।
विज्ञापन

मुकुंदपुर गांव में रविवार को किसी के घर की छत के लिए ढलाई हो रही थी। पास ही एक ई-रिक्शा खड़ा था। ई-रिक्शा में चाबी लगी हुई थी। ढाई वर्षीय मासूम ई-रिक्शा पर बैठकर खेल रहा था। परिजनों के अनुसार ई-रिक्शा में खेल रहे बालक ने ई-रिक्शा को स्टार्ट कर दिया। ई-रिक्शा जाकर मकान की दीवार से टकरा गया। ई-रिक्शा में बैठा यश पांडेय पुत्र रत्नेश पांडेय गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मनियर ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। बच्चे की मौत के बाद मां प्रीति पांडेय, पिता रत्नेश पांडेय और दादी धाड़े मारकर रोती रहीं। घटना रविवार देर शाम की बताई जा रही है। यश अपने माता-पिता की इकलौती संतान था। बालक के शव को सरयू नदी में प्रवाहित कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed