फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   25 quintals of wheat were procured at the Ikail procurement center

Ballia News: एकइल क्रय केंद्र पर 25 क्विंटल गेहूं की हुई खरीद

Wed, 01 Apr 2026 11:44 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 01 Apr 2026 11:44 PM IST
विज्ञापन
25 quintals of wheat were procured at the Ikail procurement center
बलिया/पूर। जिले में संचालित गेहूं क्रय केंद्रों पर खरीद शुरू हो गई। प्रशासन की तरफ से 51 क्रय केंद्र संचालित किए गए हैं। बुधवार को पंदह क्षेत्र के एकईल गांव में राजकीय गेहूं क्रय केंद्र पर 25 क्विंटल गेहूं की खरीद हुई। जिला खाद्य विपणन अधिकारी अखिलेश कुमार सिंह एवं विपणन अधिकारी अंजली सिंह की देखरेख में सीकिया निवासी किसान सतीश सिंह ने 25 क्विंटल गेहूं की खरीद हुई। अधिकारियों ने किसान को सम्मानित किया। जिला खाद्य विपणन अधिकारी अखिलेश कुमार सिंह ने बताया कि गेहूं क्रय केंद्र 1 अप्रैल से 15 जून तक संचालित रहेगा और इस वर्ष गेहूं का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2585 रुपये प्रति कुंतल निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन

उन्होंने किसानों से अपील किया कि वे बिचौलियों के झांसे में न आएं और सीधे केंद्र पर अपनी उपज बेचें, जिससे सही तौल और भुगतान की पारदर्शिता सुनिश्चित हो सके। विपणन निरीक्षक अंजली सिंह ने किसानों से अधिक से अधिक संख्या में पंजीकरण कराकर केंद्र पर गेहूं बेचने की अपील की। इस दौरान किसान बृजेश सिंह, जवाहर सिंह, चंद्रिका यादव, संतोष यादव आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed