फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   2.5 km long road could not be built even after two years

Ballia News: दो साल बाद भी नहीं बनी पाई 2.5 किमी लंबी सड़क

Tue, 26 Dec 2023 01:52 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 26 Dec 2023 01:52 AM IST
विज्ञापन
2.5 km long road could not be built even after two years
प्रदेश सरकार सड़क निर्माण पर पानी की तरह पैसा बहा रही है, लेकिन विभागीय अधिकारियों व कार्यदायी संस्था की मिलीभगत से ग्रामीणांचलों की सड़कों का कायाकल्प नहीं हो पा रहा है। नजीर के तौर पर तहसील सिकन्दरपुर अन्तर्गत ईसारपीथापट्टी- बरमनिया मार्ग को देखा जा सकता है। हीलाहवाली का आलम यह है कि दो साल बाद भी सड़क निर्माण का कार्य पूरा नहीं किया जा सका है। इससे ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है।
विज्ञापन


पूर्व जिलापंचायत सदस्य प्रतिनिधि अखिलेश कुमार सिंह उर्फ गुड्डू सिंह ने बताया की संबंधित ठेकेदार द्वारा एक साल पहले ही कार्य बंद कर दिया गया। लगभग तीन चौथाई धन आहरित किया जा चुका है। उधर ठेकेदार की लापरवाही को देखते हुए सहायक अभियंता ने रानीगंज की कार्यदाई संस्था को नोटिस जारी करते हुए सात दिन के अंदर कार्य पूरा करने का अल्टीमेटम दिया है। अन्यथा की स्थिति में अनुबंध की शर्तों के तहत जमानत राशि जब्त कर ली जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed