फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   25 acres of land got submerged in the waves of Ganga

Ballia News: 25 एकड़ जमीन गंगा की लहरों में समा गई

Sat, 19 Jul 2025 12:08 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 19 Jul 2025 12:08 AM IST
विज्ञापन
25 acres of land got submerged in the waves of Ganga
मझौवां। गंगा नदी के किनारे बसे चक्की नौरंगा में बृहस्पतिवार को डीएम के निरीक्षण करके वापस लौटने के बाद देर शाम अचानक कटान शुरू हो गई। शुक्रवार को लगभग 25 एकड़ जमीन गंगा में समा गई।
विज्ञापन

रामगढ़ में एनएच-31 को बचाने के लिए 27.500 किमी से 27.950 किमी के बीच हुए कार्य गंगा की लहरों में समा गए। क्षेत्र के सुघर छपरा, दूबे छपरा, गोपालपुर, उदयी छपरा आदि तटवर्ती गांव की उपजाऊ जमीन को गंगा नदी काटकर अपनी आगोश में ले रही है। नदी के पलटप्रवाह से उदयी छपरा से लेकर बुधनचक के बीच उपजाऊ जमीन नदी में समा रही है। केंद्रीय जल आयोग गायघाट गेज के अनुसार शुक्रवार की शाम 4 बजे गंगा नदी का जलस्तर 58.480 मीटर दर्ज किया गया।
विज्ञापन

दया छपरा: ग्राम पंचायत गोपालपुर के उदयी छपरा डीह बाबा स्थान के समीप से गंगा का पानी बढ़ते हुए अनुसूचित बस्ती की समीप पहंुच गया है। लगभग 20 बीघा परवल की खेती पानी में डूब गई। बाढ़ विभाग के एक्सईएन संजय कुमार मिश्र ने बताया कि गया था। बलिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर के वार्ड नंबर 11 गायत्री काॅलोनी बाढ़ के पानी से चारों तरफ घिर गई है। काॅलोनी में रहने वाले लोग अपने सामान सुरक्षित करने में जुट गए है। पानी कालोनी में मुख्य मार्ग पर घुटने तक बह रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed