{"_id":"6893af335c4346eea4007fe0","slug":"241-disaster-victims-will-get-financial-help-ballia-news-c-190-1-svns1007-145593-2025-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: आपदा पीड़ित 241 लोगों को मिलेगी आर्थिक मदद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: आपदा पीड़ित 241 लोगों को मिलेगी आर्थिक मदद
विज्ञापन
इंदरपुर। वर्ष 2024-25 में नगरा, चिलकहर व रसड़ा ब्लाॅक के 241 दैवी आपदा पीड़ित व्यक्तियों को शासन की तरफ से सहायता दी जाएगी। उपजिलाधिकारी रसड़ा के निर्देश पर तीनों ब्लाॅक के खंड विकास अधिकारियों ने पीड़ितों की सूची भेज दी है।
इसमें सबसे अधिक नगरा ब्लाॅक के निकासी गांव के 34 लोग पीड़ित हैं। आग लगने की घटना में इनका सब कुछ जल गया था। बीडीओ ने नगरा ब्लाॅक से कुल 67 पीड़ितों की सूची भेजी है। जबकि रसड़ा में 102 और चिलकहर विकास खंड से 72 आपदा पीड़ितों का नाम भेजा गया है। तीनों ब्लाॅक के बीडीओ ने सहायता के लिए एसडीएम को जो सूची भेजी है उनमें अधिकांश अग्निपीड़ित हैं। कुछ अतिवृष्टि से प्रभावित हैं। नगर पंचायत नगरा बाजार के मुहम्मद मुमताज जिनकी कपड़े की दूकान पूरी तरह से जल गई थी, उनकी अनुमानित क्षति 10 लाख दर्शाई गई है।
नगरा बाजार के अग्निपीड़ित आलम पुत्र मुहम्मद की अनुमानित क्षति 50 लाख आंकी गई है। कोठियां के दयाशंकर, खरुआंव की सिंधू देवी, गोठवा के सदीक अंसारी, निकासी मालती देवी, संतोंष, राजकुमार, रामावती, जयराम, शिवचंद, रानी देवी, देवढिया रीना, गोठवा कंचन, पालचंद्रहा विमला, नगरा आलम, खरुआंव मानती, सोनापाली राजेश व बब्बन, डिहवा की गिरिजा, चुरा के रमाशंकर को सहायता दी जाएगी, जो सूची भेजी गई है उनमें 6 जनवरी 2024 से 31 दिसंबर 2024 तक के आपदा पीड़ित हैं। नगरा के बीडीओ शिवांकित वर्मा ने कहा कि दैवीय आपदा पीड़ित लोगों की सूची एसडीएम के यहां भेज दी गई है। शीघ्र ही सहायता मुहैया कराई जाएगी। संवाद