फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   24 lakh 92 thousand voters will become the fate of 82 candidates

82 उम्मीदवारों के भाग्य विधाता बनेंगे 24 लाख 92 हजार वोटर

Thu, 24 Feb 2022 12:17 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 24 Feb 2022 12:17 AM IST
विज्ञापन
24 lakh 92 thousand voters will become the fate of 82 candidates
जिले में चुनावी तैयारियों को मूर्त रुप दिया जा चुका है। तीन मार्च को होने वाले मतदान में सातों विधान सभा में 2492067 वोटर 82 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे। इसके लिए जनपद में 1404 मतदान केंद्र और 2828 मतदेय स्थल बनाए गए है, जहां 3392 बीयू और सीयू तथा 3375 वीवीपैट लगाएं जाएंगे। उक्त बातें जिलाधिकारी/जिलानिर्वाचन अधिकारी इंद्र विक्रम सिंह ने बुधवार को कहीं। वे कलेक्ट्रेट सभागार में चुनावी तैयारियों पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। वोटरों के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि जिले की कुल अनुमानित आबादी 3568134 है। इनमें वोटरों की तादाद करीब 2492067 हैं, जिनमें लगभग 1351030 लाख पुरुष मतदाता तथा 1140925 लाख महिला मतदाता हैं। जबकि 112 वोटर समलैगिंग है। डीएम ने बताया कि इस बार चुनाव में 26 उम्मीदवारों के ऊपर अपराधिक पुष्ठभूमि के हैं।
विज्ञापन

जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि वर्ष 2017 के चुनाव में जनपद में मतदान प्रतिशत लगभग 54.9 फीसद रहा हैं, जो चिंता का विषय है। बीते विधान सभा चुनाव में बैरिया विधानसभा में सबसे कम वोटिंग हुई थी। जिला प्रशासन की कोशिश है कि इस बार मतदान रेसियों को स्टेट लेवल पर लाया जाए। इसके लिए स्वीप कार्यक्रम के तहत महिला और युवाओं वोटरों को मतदान के लिए जागरुक किया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक राज करन नैयर ने भी चुनाव की तैयारियों और उसकी सुरक्षा के संबंध में विस्तार से चर्चा की । उन्होंने बताया कि इस बार भी एफएसटी और एसएसटी टीम गठित की गई है। बिहार सीमा पर विशेष पुलिस बल लगाया गया है। साथ ही जनपद में बाहर से पुलिस बुलाकर बूथों पर उनकी ड्यूटी लगाई गई है। साथ ही पुलिस प्रेक्षक भी तैयारियों का जायजा ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि अगर किसी भी प्रकार की गड़बड़ी होती है तो माननीय चुनाव आयोग के नियमों के अनुसार कड़ी से कड़ी कार्यवाही की जाएगी।
विज्ञापन

सीएपीएफ के निगाहबानी में होगा मतदान
पुलिस अधीक्षक राजकरन नय्यर ने बताया कि तीन मार्च को होने वाले मतदान के मद्देनजर पुलिस विभाग द्वारा आवश्यक तैयारियों को पूरा किया जा चुका है। बताया कि पोलिंग स्टेशन पर लोकल और जनपदीय पुलिस फोर्स नहीं लगाई जाएगी। बल्कि सीएपीएफ के साथ पीएससी और गैर जनपदों से आने वाले पुलिस के जवान मतदान केंद्रों की निगरानी करेगें। इसके लिए एक से डेढ़ सेक्शन सीएपीएफ के जवान तैनात किए जाएगें। इसके अलावा पुलिस की क्यूआरटी और एसएफटी-एसएसटी की टीमों को भी सक्रिय किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मीडिया को बताया हनुमान
जिलाधिकारी ने पत्रकार वार्ता के दौरान कोरोना व वैक्सिनेशन और टीकाकरण के दौरान मीडिया के प्रयासों की प्रशंसा की और कहा कि आप हनुमान हो और अगर आप चाहोगे तो जिले का मतदान रेसियो भी सुधर सकता है। कहा कि हमारे और आपके दोनों के प्रयास से मत प्रतिशत को बढ़ाया जा सकता है। कहा कि जनता को बताना होगा कि मतदान करना ना केवल उनका कानूनी अधिकार है बल्कि नैतिक कर्तव्य भी है।
मतदान के लिए की अपील
डीएम ने कहा कि बलिया की पहचान एक अलग पहचान है। इतिहास इसका प्रमाण है। आजादी से लेकर अब तक बलिया के लोग हर क्षेत्र में अपनी अमिट छाप छोड़ते रहे है। कहा कि इस बार तीन मार्च को हमें अपनी उसकी परंपरा को जीवंत करते हुए अधिकाधिक संख्या में मतदान में भाग लेना है। मतदान के प्रति तमाशाबीन बनें वोटरों को जगाने और मतदान के लिए प्रेरित करने की जरुरत है। ताकि मतदान प्रतिशत बढ़ाया जा सके।
483 वृद्ध और 204 दिव्यांगों ने डाला मत
डीएम ने बताया कि इस बार 80 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों और दिव्यांग लोगों के लिए घर पर भेज कर मतदान करने की व्यवस्था थी जिनमें से 80 वर्ष से अधिक 483 लोगों ने वोट डाला। जबकि दिव्यांग लोगों में 204 लोगों ने वोट डाला। कुल 687 लोगों ने वोट डाला। जबकि अब तक 6658 कार्मिकों ने पोस्टल बैलेट के द्वारा मतदान किया है। बताया कि 14290 सर्विस वोटरों को इलेक्ट्रानिक्स ट्रांसरेबुल पोस्टल बैलेट भेजा गया है। बताया कि मतगणना आरंभ होने के दिन सुबह सात बजे तक प्राप्त मतों को गिनती में शामिल किया जाएगा।

तीन स्थानों से रवाना होगी पोलिंग पार्टियां
जिला निर्वाचन अधिकारी इंद्र विक्रम सिंह ने बताया कि मतदान केंद्रों पर समय से पोलिंग पार्टियों की उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए इस तीन स्थानों से पोलिंग पार्टियों को रवाना किया जाएगा। इनमें पहला स्थान मंडी समिति, दूसरा पुलिस लाइन और तीसरा वीर लोरिक स्टेडियम है। बताया कि बेल्थरारोड, सिंकदरपुर और बांसडीह विधान सभा के लिए मंडी समिति से, रसड़ा और बैरिया के लिए वीरलोरिक स्टेडियम से तथा फेफना और बलिया नगर विधान सभा के लिए पुलिस लाइन से पोलिंग पार्टियां रवाना होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed