फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   24 hours after the storm and rain, power supply remained disrupted in more than 300 villages.

Ballia News: आंधी-बारिश के 24 घंटे बाद भी 300 से ज्यादा गांवों में बिजली आपूर्ति ठप

Tue, 05 May 2026 11:16 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 05 May 2026 11:16 PM IST
विज्ञापन
24 hours after the storm and rain, power supply remained disrupted in more than 300 villages.
नरही क्षेत्र में आंधी बारिश में टूटे विद्युत तार और खंभा का मरम्मत करते विद्युत निगम के कर्मचार
बलिया। जिले में सोमवार की शाम को आई आंधी व पानी के दौरान खंभे और तार टूटने से बेपटरी हुई बिजली सप्लाई 24 घंटे बाद भी पूरी तरह दुरूस्त नहीं हो सकी। शहर की व्यवस्था काफी हद तक ठीक हो गई लेकिन ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली निगम की लापरवाही से लोगों में आक्रोश है। 300 से ज्यादा गांवों में बिजली बहाल नहीं होने से लोग परेशानियों से दो-चार हो रहे हैं। हालांकि निगम के अधिकारियों का कहना है कि कर्मचारी बिजली सप्लाई बहाल करने में जुटे हुए हैं।
विज्ञापन

बैरिया : मंगलवार को भी बिजली सप्लाई नहीं होने से जनजीवन प्रभावित रहा। पेयजल की आपूर्ति भी ठीक नहीं हो सकी। इससे साइबर कैफे, इंटरनेट सेवा प्रभावित रही। विद्युत उपकेन्द्र बैरिया देहात, विद्युत उपकेन्द्र बैरिया नगर, विद्युत उपकेन्द्र लोकधाम ठेकहा व विद्युत उपकेन्द्र जयप्रकाश नगर के दर्जनों गांवों में बिजली के खंभे टूटकर गिर गए थे। आधा दर्जन से अधिक ट्रांसफाॅर्मर गिर चुके हैं। बिजली न रहने से लोग परेशान रहे। संसाधनों की कमी से बिजली निगम के कर्मचारी भी परेशान रहे। उपखंड अधिकारी बैरिया हंसराज यादव ने बताया कि टूटे हुए तार, खंभे ठीक किए जा रहे हैं। जल्द विद्युत आपूर्ति बहाल हो जाने की उम्मीद है। रतसर : रतसर नहर मार्ग पर गाड़े गए एचटी लाइन का खंभा टूट गया था। इससे कई खंभों के तार भी टूट गए थे। इससे क्षेत्र के गांवों में विद्युत आपूर्ति ठप है।
विज्ञापन

जल्द बिजली बहाली का आश्वासन
पूर। पिछले 22 घंटे से लोग बिन बिजली रहने के लिए विवश हैं। बिजली बाधित होने से रोजमर्रा के सभी विद्युत संचालित कार्य प्रभावित हो गए हैं, जिससे उपभोक्ताओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। आंधी के कारण जगह-जगह पेड़ गिरने के साथ ही बिजली के खंभे और तार क्षतिग्रस्त हो गए हैं। गौरा मदनपुरा उपकेंद्र के अवर अभियंता मनोज कुमार ने बताया कि मुख्य सप्लाई बहाल हो चुकी है, लेकिन फीडरों पर अभी बिजली नहीं दी जा रही है। लाइनमैन विभिन्न स्थानों पर टूटे तार और गिरे खंभों को दुरुस्त करने में लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

नए खंभे कब लगेंगे, कोई बताने वालानहीं
सुखपुरा। सुखपुरा अस्पताल परिसर में 11 हजार लाइन के दो पोल टूट कर गिरने से 24 घंटे से कस्बे में विद्युत आपूर्ति ठप है। गिरे पोल के स्थान पर नए कब तक लगेंगे, कोई जिम्मेदार बताने को तैयार नहीं है। बिजली न होने से लोगों का दैनिक जीवन प्रभावित है। कस्बे के उपभोक्ता इसको लेकर आक्रोशित हैं। उपभोक्ताओं का कहना है कि विद्युत सब स्टेशन सुखपुरा से जुड़े अनेक गांवों के लोग भी विद्युत की अनियमित आपूर्ति से परेशान हैं। उपभोक्ताओं ने इसकी तरफ निगम के उच्चाधिकारियों का ध्यान आकर्षित किया है।
22 घंटे बाद 67 गांवों की बिजली बहाल
नरहीं। विद्युत उपकेंद्र कैथवली और बसंतपुर से 67 गांवों की बिजली आपूर्ति 22 घंटे बाद चालू हुई। अभी कुछ जगहों पर मरम्मत कार्य जारी है। सोमवार को आंधी बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया। वहीं, बसंतपुर विद्युत उपकेंद्र कैथवली विद्युत उपकेंद्र से बिजली आपूर्ति ठप हो गई थी। सात खंभे टूट गए थे तो आठ जगह तार टूटे थे। दो लाख से अधिक की आबादी बिजली आपूर्ति से प्रभावित हुई थी।
36 घंटे बाद भी पीपा पुल चालू नहीं, 7 दिन लगने का अनुमान
बैरिया। दया छपरा-नौरंगा पीपापुल 36 घंटे बाद भी चालू नहीं हो सका। पीडब्ल्यूडी के अनुसार टूटे पुल को दुरुस्त करने में 7 दिनों का समय लगेगा। 110 पीपे का पुल पिछले सोमवार को आंधी व भारी बरसात में टूटकर दो किमी दूर बह गया था। इससे नौरंगा, चक्की नौरंगा, भुवाल छपरा, उदई छपरा के डेरा गांव के 30 हजार की आबादी का तहसील व जिला मुख्यालय से संपर्क टूट गया है। ग्रामीणों को आवागमन में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। पुल के उत्तर बैरिया तरफ के दर्जनों किसान हर रोज पीपा पुल से होकर उस पार खेतीबाड़ी के लिए जाते हैं। लोग उस पार से बैरिया की तरफ तहसील, जिला मुख्यालय विभिन्न कार्यों से आते हैं। दर्जनों ट्रैक्टर, जीप, टैक्सी का भी आवागमन होता है। लोगों ने जल्द इस पुल को चालू करने की मांग की है।
सोमवार की शाम गंगा में पीपा पुल से एक स्टीमर बंधा हुआ था। आंधी के दौरान स्टीमर को बचाने के लिए पीपापुल की रस्सी व तार को कर्मचारियों ने खोल दिया था। इसके कारण पीपापुल दो भागों में बंट गया था। दया छपरा साइड के करीब 50 पीपे बह कर बिहार की तरफ जा रहे थे। लेकिन ग्रामीणों ने रोक लिया था। अवर अभियंता शिवमोहन राम ने बताया कि पीपापुल की मरम्मत कर चालू करने में 7 दिनों का समय लग सकता है।
मार्ग पर पेड़ गिरने से आवागमन बाधित
आंधी में लक्ष्मणपुर-कथरियां मार्ग पर चिलबिल का पेड़ गिरने से दो घंटे से ज्यादा समय तक यातायात बाधित रहा। बलिया सिकंदरपुर मार्ग पर पेड़ गिरने से काफी देर कर यातायात बाधित रहा।

मौसम में फिर बदलाव के आसार, अलर्ट जारी

बलिया। जिले में फिर आंधी व पानी के आसार जताए जा रहे हैं। पिछले 29 अप्रैल व चार मई को आई आंधी व पानी से लोग संभल नहीं पाए हैं तब तक मौसम विभाग की तरफ से अलर्ट जारी किया गया है। इसको लेकर प्रशासनिक अमला भी सतर्क हो गया है। मंगलवार को मौसम सामान्य रहा। दिन में धूप खिली। अधिकतम तापमान 33.50 और न्यूनतम 19.50 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। गांधी महाविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक प्रो. सुरेश सिंह ने बताया कि फिर मौसम में बदलाव की उम्मीद है। तेज हवा चल सकती है। अभी एक-दो दिन मौसम इसी तरह रहने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed