फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   238 boxes of English liquor recovered from mini truck

Ballia News: मिनी ट्रक से 238 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद

Thu, 05 Oct 2023 09:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 05 Oct 2023 09:48 PM IST
विज्ञापन
238 boxes of English liquor recovered from mini truck
कोतवाली पुलिस ने मुस्तफाबाद चट्टी के पास से एक मिनी ट्रक से 238 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद की है। अवैध शराब को पशु आहार के नीचे छिपाकर तस्करी कर गाजीपुर के रास्ते बिहार ले जाया जा रहा था। आरोपी चालक वाहन से कूदकर भागने में सफल रहा। बरामद शराब की कीमत 13.70 लाख रुपये बताई जा रही है।
विज्ञापन

क्षेत्राधिकारी रसड़ा मो. फहीम कुरैशी ने बताया कि शराब तस्करी की सूचना मिली थी। मुस्तफाबाद चट्टी पर घेराबंदी की गई। वाहन को रोकने का प्रयास किया गया तो चालक गाड़ी खड़ी कर कूद कर खेत की तरफ भाग गया। गाड़ी के तिरपाल को खुलवाकर देखा गया तो गाड़ी में पीछे की तरफ पशु आहार की बोरी लदी मिली। उसके नीचे 8 पीएम व आफिसर च्वाइस शराब की पेटियां मिलीं। कुल 238 पेटी मिली। कुल 2056.32 ली शराब बरामद हुई। इसकी कुल अनुमानित कीमत लगभग 13,70,880 रुपये है।
विज्ञापन

ट्यूबवेल से पांच लाख की अवैध शराब बरामद
स्थानीय पुलिस ने बुधवार रात को कोडरा खास गांव निवासी रंजीत यादव उर्फ राधा मोहन के ट्यूबवेल से लगभग पांच लाख रुपये कीमत की 144 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद की। थाना प्रभारी आरएस नागर ने बताया कि सूचना मिली थी पांच लोग उक्त शराब को बेचने के लिए ले जाने वाले हैं। पुलिस के दबिश देने पर आरोपी अंधेरे का लाभ उठाकर भाग निकले। ट्यूबवेल के अंदर 144 पेटी शराब व्हिस्की बरामद की गई। आरोपियों की पहचान रंजीत यादव उर्फ राधा मोहन निवासी कोड़रा, मनोज यादव, रोहित यादव निवासी हरिहरपुर चिलकहर, पंकज शर्मा निवासी रतसर, पंकज यादव निवासी भरतपुरा के रूप में हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed