फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   2346 laborers arrived from two trains from Rajkot

राजकोट से पहुंची दो ट्रेनों से आए 2346 मजदूर

Tue, 12 May 2020 04:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 12 May 2020 04:54 PM IST
विज्ञापन
2346 laborers arrived from two trains from Rajkot
बलिया। जिले में ट्रेनों से प्रवासी मजदूरों का आना जारी है। सोमवार की देरशाम व मंगलवार को दोपहर गुजरात के राजकोट से दो श्रमिक स्पेशल ट्रेन कुल 2346 मजदूरों को लेकर मॉडल रेलवे स्टेशन पहुंची। ट्रेन से आए श्रमिकों को सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराते हुए बोगियों से उतारा गया। इसके बाद स्टेशन पर बने गोले में खड़ा करा कर उनकी थर्मल स्क्रीनिंग की गई। इस दौरान स्वास्थ्य व शिक्षा विभाग की टीम ने सभी का नाम, पता व मोबाइल नम्बर दर्ज करते हुए सभी को लंच पैकेट और पानी का बोतल देकर परिवहन विभाग की बसों से उनके गृह जनपद भेजा।
विज्ञापन

गुजरात के राजकोट रेलवे स्टेशन से श्रमिक स्पेशल ट्रेन 1197 मजदूरों को लेकर सोमवार की देरशाम करीब 9 बजे मॉडल रेलवे स्टेशन पहुंची। इन्हें सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराते हुए बोगियों से उतारा गया और स्टेशन पर बने गोले में खड़ा करा कर उनकी थर्मल स्क्रीनिंग की गई। स्वास्थ्य व शिक्षा विभाग की टीम ने सभी का नाम, पता व मोबाइल नम्बर दर्ज करके सभी को लंच पैकेट और पानी का बोतल देकर परिवहन विभाग की 42 बसों से 1012 लोगों को उनको गृह जनपद भेजा गया। वहीं शेष 185 लोगों को रोडवेज की बसों से होम क्वारंटीन रहने का निर्देेश देकर उनके घर भेजा गया। उधर, मंगलवार को सुबह 11.30 बजे भी गुजरात के राजकोट से एक ट्रेन 1149 मजदूरों को लेकर पहुंची। इसमें 1133 मजदूर गैर जनपद के थे जिन्हें 45 रोडवेज बसों से उनके गृह जनपद भेजा गया। इसमें 1080 पुरुष व 53 महिलाएं थी। इसके अलावा 16 मजदूर जिले के थे जिन्हें होम क्वारंटीन रहने का निर्देश देते घरों तक भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed