फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   231 candidates remained absent from the D.El.Ed. examination; the exam was conducted in three shifts across nine centers.

Ballia News: डीएलएड परीक्षा में 231 परीक्षार्थी रहे अनुपस्थित, नौ केंद्रों पर तीन पालियों में हुई परीक्षा

Fri, 25 Sep 2026 11:18 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 25 Sep 2026 11:18 PM IST
विज्ञापन
231 candidates remained absent from the D.El.Ed. examination; the exam was conducted in three shifts across nine centers.
शहीद मंगल पांडेय इंटर कालेज से डीएलएड की परीक्षा देने के बाद बाहर निकलते छात्र-छात्राएं। संवाद
बलिया। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) पकवाइनार की ओर से डीएलएड परीक्षा वर्ष 2026 के तृतीय सेमेस्टर की परीक्षा शुक्रवार को जिले के नौ केंद्रों पर शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। तीन पालियों में आयोजित परीक्षा के दौरान तृतीय, चतुर्थ और पंचम प्रश्नपत्र में कुल 231 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा के दौरान किसी केंद्र पर गड़बड़ी की सूचना नहीं मिली।
विज्ञापन

डायट की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार तृतीय प्रश्नपत्र के लिए 2979 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इनमें 2906 ने परीक्षा दी, जबकि 73 अनुपस्थित रहे। चतुर्थ प्रश्नपत्र में 3221 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इनमें 3132 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी और 89 अनुपस्थित रहे। वहीं पंचम प्रश्नपत्र में 2971 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिनमें 2902 उपस्थित और 69 अनुपस्थित रहे। इस तरह तीनों प्रश्नपत्रों में कुल 9171 परीक्षार्थी पंजीकृत रहे और 8940 ने परीक्षा दी।
विज्ञापन

राजकीय इंटर कॉलेज बलिया में तृतीय प्रश्नपत्र में 318 में से 311 परीक्षार्थी उपस्थित रहे, जबकि सात अनुपस्थित रहे। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में 414 में से 403 ने परीक्षा दी और 11 गैरहाजिर रहे। श्री मुरली मनोहर टाउन इंटर कॉलेज में 402 में से 397 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। चतुर्थ प्रश्नपत्र में राजकीय इंटर कॉलेज के 337 में से 326, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज के 465 में से 450 और टाउन इंटर कॉलेज के 461 में से 452 परीक्षार्थी उपस्थित रहे। कुंवर सिंह इंटर कॉलेज में 472 में से 457 ने परीक्षा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पंचम प्रश्नपत्र में राजकीय इंटर कॉलेज में 316 में से 309 और राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में 404 में से 398 परीक्षार्थी उपस्थित रहे। टाउन इंटर कॉलेज में 436 में से 400 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। अन्य केंद्रों पर भी निर्धारित व्यवस्था के तहत परीक्षा कराई गई।

दुबहर के दो केंद्रों पर 58 रहे गैरहाजिर
दुबहर क्षेत्र के शहीद मंगल पांडे इंटर कॉलेज नगवां और राम सिंहासन किसान इंटर कॉलेज दुबहर में तीनों पालियों में कुल 58 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। नगवां केंद्र पर 352 में से नौ, 374 में से 10 और 352 में से नौ परीक्षार्थी गैरहाजिर रहे। वहीं राम सिंहासन किसान इंटर कॉलेज में क्रमश: 217 में से 10, 228 में से 10 और 217 में से 10 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा को नकलविहीन और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रहे। दुबहर थानाध्यक्ष अनुपम जायसवाल पुलिस बल के साथ परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण करते रहे। पोर्टल सहायक संजय कुमार यादव की देखरेख में परीक्षा का संचालन कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed