फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   2.25 crore rupees withdrawn from the account in five months, youth arrested

Ballia News: खाते से पांच माह में 2.25 करोड़ रुपये निकाले, युवक गिरफ्तार

Thu, 15 May 2025 11:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 15 May 2025 11:48 PM IST
विज्ञापन
2.25 crore rupees withdrawn from the account in five months, youth arrested
बलिया। झांसे में लेकर बैंक एकाउंट खुलवाकर वित्तीय धोखाधड़ी कर खाते से करीब 2.25 करोड़ रुपये का ट्रांजेक्शन करने वाले अभियुक्त को साइबर पुलिस टीम ने गिरफ्तार कर चालान कर दिया। सदर कोतवाली के रामपुर महावल निवासी बृजेश यादव ने साइबर थाना में 14 मई को तहरीर दी कि मेरी बहन की शादी बृजेश कुमार यादव उर्फ जसवंत निवासी हाउसिंग बोर्ड भिलाई जिला दुर्ग के साथ तय हुई थी। सगाई हो गई थी। इस दौरान बृजेश कुमार ने कहा कि मेरा कुछ पैसा फंसा हुआ है, जिसको निकालना है।
विज्ञापन

अपने झांसे में लेकर आईसीआईसीआई बैंक बक्सर, एचडीएफसी बैंक स्टेशन बलिया, एक्सिस बैंक टीडी काॅलेज पर मेरे नाम से खाता खोलवा दिया। आईसीआईसीआई बैंक का खाता वर्ष 2023 में खुलवाया तथा चेक बुक एटीएम अपने पास रख लिया।
विज्ञापन

कुछ दिनों बाद शक होने पर बक्सर के आईसीआईसीआई बैंक का इस्टेटमेंट निकलवाया तो उसमें चार से पांच महीनों में करीब 2.25 करोड़ रुपये का लेन देन हुआ था, जिसकी उसको जानकारी मुझे नहीं थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

14 मई को बृजेश अपनी रिश्तेदारी थाना सहतवार क्षेत्र में आया था। सहयोगियों के साथ उसे पकड़ कर पुलिस को सौपा। साबर थाना प्रभारी अंशुमान यदुवंशी ने बताया कि शिकायत पर आरोपी पर मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर चालान कर दिया। लोगों को इस तरह के बहकावे में आने से बचना चाहिए। बैंक खाता का पासबुक व एटीएम दूसरे को कभी न दे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed