फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   युवाओं की पहली पसंद देश की सुरक्षा व विकास करने वाले प्रतिनिधि

युवाओं की पहली पसंद देश की सुरक्षा व विकास करने वाले प्रतिनिधि

Fri, 15 Mar 2019 12:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 15 Mar 2019 12:00 AM IST
विज्ञापन
युवाओं की पहली पसंद देश की सुरक्षा व विकास करने वाले प्रतिनिधि
बैरिया। पहली बार वोट देने का अधिकार मिलने के बाद अपना सांसद चुनने को युवा बेताब हैं। युवाओं ने कहा कि बेरोजगारी व देश की सुरक्षा के मुद्दे पर हम वोट करेंगे। युवाओं का मानना है कि चुनाव में जाति व वर्ग कोई माने नहीं रखता है। पहली बार वोट का अधिकार प्राप्त करने वाले युवा राष्ट्रीय सुरक्षा, आतंकवाद का सफाया, अपराध में कमी, भ्रष्टाचार में कमी के साथ बेहतर शिक्षा व स्वास्थ्य व्यवस्था को प्राथमिकता दे रहे हैं। साथ ही रोजगार, अच्छी सड़कों के साथ ही प्रत्याशियों की छवि को परख रहे हैं।
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव में पहली बार मतदाता बने दुर्जनपुर निवासी आदित्य तिवारी का कहना है कि मैं वोट उसी को दूंगा जो प्रत्याशी ईमानदार छवि का होगा। इसके अलावा उस दल को प्राथमिकता देंगे जो राष्ट्र की सुरक्षा का ध्यान रखे व साथ ही आतंकवाद पर लगाम कस सके और देश का मान-सम्मान बढ़ाने का काम करे। कोटवा निवासी राजा सिंह ने कहा कि भ्रष्टाचार पर अंकुश, अपराध पर नियंत्रण व विकास करने वाले को वोट देना मेरी प्राथमिकता होगी। कहा कि चुनाव में जाति व वर्ग का नारा देने वाले प्रत्याशी को नकराने का काम किया जाएगा। सुरेमनपुर निवासी धनंजय गुप्ता ने बताया कि बेहतर व सस्ता शिक्षा व्यवस्था व रोजगार देने के साथ ही देश हित के विषय में जो पार्टी काम करेगी उसी को वोट करूंगा। कहा कि पाकिस्तान परस्त पार्टियों को कतई वोट नहीं करूंगा। सुरेमनपुर निवासी चंदन गुप्ता ने कहा कि आतंकवाद से देश के लोगों की जानें जा रही हैं ऐसे में आतंकवाद को जड़ से खात्मा करने वाले तथा सड़क, अच्छी शिक्षा व स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराने वाले दल के प्रत्याशी को मतदान करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed