{"_id":"5c81614cbdec22147609d6cf","slug":"21551982924-ballia-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षकों ने मशाल जुलूस निकाल शासन को भेजा पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षकों ने मशाल जुलूस निकाल शासन को भेजा पत्र
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलिया। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ (चेतनरायण गुट) के संगठन के शिक्षकों ने गुरुवार को मशाल जुलूस निकाला। इस दौरान शिक्षकों ने प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इसके उपरांत मुख्य सचिव को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी के प्रतिनिधि प्रशासनिक अधिकारी वंशरोपन पांडेय को सौंपा। जिसमें चेताया गया है कि आठ फरवरी से होने वाले मूल्यांकन का पूरी तरह से विरोध करेंगे।
इस मौके पर नगर के टाउन इंटर कालेज से शिक्षकों ने मशाल जुलूस निकाल कर टीडी कालेज चौराहा होते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे। जहां मांगों के समर्थन में सूबे की सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर अपनी एकता का प्रदर्शन किया। मुख्य सचिव के नाम दिए गए ज्ञापन में उल्लेख किया गया है कि उप्र माध्यमिक शिक्षक संघ के 56वें प्रांतीय सम्मेलन आगरा में पारित प्रस्ताव के क्रम में 21 जनवरी को पार्क रोड लखनऊ में विशाल धरना देकर मुख्य सचिव को संबोधित नौ सूत्री मांग पत्र दिया गया। लेेकिन आज तक शिक्षकों की मांगों पर शासन स्तर से विचार नहीं किया गया। ऐसे में आठ मार्च से शुरू होने वाले बोर्ड परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन का विरोध करेंगे। चेताया कि हम किसी भी हाल में मूल्यांकन कार्य नहीं होने देंगे। इस मौके पर ओमप्रकाश सिंह, अरुण कुमार सिंह, केपी सिंह, अश्विनी कुमार तिवारी, आनंद मोहन सिंह, जयंत सिंह, अयोध्या तिवारी, घनश्याम सिंह, अजीत गुप्ता, कमलाकांत यादव, कन्हैया लाल श्रीवास्तव, अमरजीत यादव, राजीव सिंह, आत्मानंद सिंह आदि रहे।