{"_id":"5c40b787bdec227353189dad","slug":"21547745159-ballia-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भ्रष्टाचार के खिलाफ जिला पंचायत सदस्य लामबंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भ्रष्टाचार के खिलाफ जिला पंचायत सदस्य लामबंद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बलिया। जिला पंचायत में दिसंबर माह में निकाली गई निविदा में गड़बड़ी की शिकायत पर अभी तक जांच रिपोर्ट नहीं आने को लेकर जिला पंचायत के कुछ सदस्यों ने गहरी नाराजगी जाहिर की है। गुरुवार को पीडब्ल्यूडी के डाक बंगला में आयोजित पत्रकार वार्ता में जिला पंचायत सदस्यों ने कहा कि जिला पंचायत द्वारा दिसंबर माह में निकाली गई निविदा में कई जगह गड़बड़ियों को चिन्ह्ति करते हुए जिलाधिकारी को 28 दिसंबर को शपथ पत्र देकर जांच कराने की मांग की गई थी, जिसके तहत उन्होंने इसकी जांच कराने के लिए पांच सदस्यीय कमेटी भी गठित कर दी। लेकिन जांच रिपोर्ट पूरी भी नहीं हुई कि निविदा खोल कर एग्रीमेंट का कार्य शुरू कर दिया गया है।
जिला पंचायत सदस्यों ने कहा कि जिला पंचायत में व्याप्त भ्रष्टाचार व निकाली गई निविदा में जिन बिंदुओं को लेकर शिकायत की गई थी, उसकी जांच रिपोर्ट दो सप्ताह बाद भी नहीं आयी है। इसमें भी जिला प्रशासन के अधिकारी उदासीन रूख अख्तियार किए हुए हैं। ऐसे में मामले में हीलाहवाली होने पर उच्च स्तरीय जांच के लिए शासन तक जाएंगे, ताकि जिला पंचायत द्वारा आर्थिक एवं प्रशासनिक भ्रष्टाचार में दोषियों एवं उनको पोषण दे रहे जिम्मेदार लोगों पर कानूनी कार्रवाई की जा सके। पत्रकार वार्ता में जिला पंचायत सदस्य संजय भारती, राजेश यादव शैलेश, विनोद कुमार, जयप्रकाश यादव, मोहन प्रसाद गुप्ता मौजूद रहे।
इनसेट
निविदा खुली लेकिन अभी है यथावत : रमेश सिंह
अपर जिला पंचायत अधिकारी रमेश सिंह ने बताया कि जिला पंचायत द्वारा निकाली गई निविदा मामले में गड़बड़ी की शिकायत के बाबत जिलाधिकारी के आदेश पर पांच सदस्यीय कमेटी जांच कर रही है, जांच रिपोर्ट अभी आयी नहीं है, निविदा खुल गई है लेकिन अभी यथावत रखी गई है। अधिकारियों की स्वीकृति मिलने के बाद ही आगे की प्रक्रिया होगी।
विज्ञापन
वर्जन
जिला पंचायत द्वारा निकाली गई निविदा में गड़बड़ी की शिकायत मामले में जिलाधिकारी के निर्देश पर पांच सदस्यीय कमेटी गठित कर जांच की जा रही है। जिला पंचायत से अभिलेख मांगे गए हैं, जल्द ही जांच पूरी कर रिपोर्ट भेज दी जाएगी।
डॉ. विश्राम, सिटी मजिस्ट्रेट, बलिया