फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   334 दिन में 296 सड़क हादसे, 212 ने गंवाई जान

334 दिन में 296 सड़क हादसे, 212 ने गंवाई जान

Mon, 03 Dec 2018 11:08 PM IST
Updated Mon, 03 Dec 2018 11:08 PM IST
विज्ञापन
334 दिन में 296 सड़क हादसे, 212 ने गंवाई जान
बलिया। केंद्र और प्रदेश सरकार सड़क हादसे को रोकने के लिए कितनी भी कायदे कानून बनाए लेकिन जब तक हम स्वयं यातायात नियमों का पालन नहीं करेंगे, तब तक सड़क दुर्घटनाओं में कमी नहीं आएगी। यातायात विभाग के आंकड़ों पर गौर करें तो 2018 में जनपद के विभिन्न थाना अंतर्गत कुल 296 सड़क दुर्घटनाएं हुईं। इसमें 212 लोगों ने अपनी जान गंवाईं। वहीं, 177 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जनपद में रसड़ा तहसील सड़क हादसे में नंबर एक पर रहा है।
विज्ञापन

सड़क हादसों पर अंकुश लगाने और लोगों में यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के लिए प्रत्येक वर्ष एक से 30 नवंबर तक यातायात माह भी मनाया जाता है। इसमें रैली, गोष्ठी, नुक्कड़ नाटक, पंपलेट, होर्डिंग और विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित कर छात्र-छात्राओं से लेकर आमजन को जागरूक किया जाता है। बावजूद सड़क दुर्घटनाएं कम होने का नाम नहीं ले रही है। इसमें पुलिस महकमा के साथ-साथ हम स्वयं भी जिम्मेदार हैं। यातायात विभाग के आंकड़ों पर गौर किया जाए तो जनवरी 2018 से 30 नवंबर 2018 तक कुल 296 सड़क हादसे हुए। इसमें 212 लोगों ने अपनी जानें गंवाईं। जबकि 177 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed