फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   रोडवेज के आरएम से यात्री सुविधाओं पर किया चर्चा

रोडवेज के आरएम से यात्री सुविधाओं पर किया चर्चा

Mon, 05 Nov 2018 12:34 AM IST
Updated Mon, 05 Nov 2018 12:34 AM IST
विज्ञापन
रोडवेज के आरएम से यात्री सुविधाओं पर किया चर्चा

विज्ञापन
बेल्थरारोड। गोरक्ष प्रांत लघु उद्योग प्रकोष्ठ के क्षेत्रीय संयोजक देवेंद्र कुमार गुप्त ने बेल्थरारोड रोडवेज डिपो के निरीक्षण के दौरान आजमगढ़ मंडल के क्षेत्रीय प्रबंधक प्रमोद तिवारी से मुलाकात की। उन्होंने डिपो की समस्याओं के बारे में आरएम को अवगत कराते हुए यात्री सुविधाओं के विस्तार की मांग की। देवेंद्र ने बताया कि डिपो में सीमित संसाधनों के बावजूद रोजाना करीब चार लाख राजस्व की प्राप्ति होती है, लेकिन समुचित सुविधाएं नहीं मिलती हैं। महत्वपूर्ण मार्गों पर बस सेवाओं का संचालन नहीं किया गया है। टिकट मशीन और परिचालकों की कमी से कई वर्षों से बसों का परिचालन ठप है। ऐसे में रोडवेज की आय पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि स्टेशन के आधुनिकीकरण के लिये धीमी गति से निर्माण कार्य चल रहा है। रोडवेज के विकास कार्यों के निर्माण में मानकों की अनदेखी की जा रही है। निर्माण कार्य पूर्ण होने की निर्धारित अवधि बीत जाने के वावजूद कार्य अधर में लटका हुआ है। परिसर में जल जमाव होने से यात्रियों को घोर कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने स्टेशन के आधुनिकीकरण और सुविधाओं के विकास के लिए प्रस्तावित योजनाओं का विवरण सार्वजनिक रूप से प्रकाशित करने की मांग की। आरएम प्रभावी कार्रवाई का भरोसा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed