फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   अहिल्या का प्रभु श्रीराम ने किया उद्घार

अहिल्या का प्रभु श्रीराम ने किया उद्घार

Tue, 09 Oct 2018 12:29 AM IST
Updated Tue, 09 Oct 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
अहिल्या का प्रभु श्रीराम ने किया उद्घार
बलिया। नगर के ऐतिहासिक रामलीला मैदान में चल रही रामलीला मंचन में रविवार की रात कलाकारों ने अहिल्या उद्धार, गंगा पूजा व नगर दर्शन का भावपूर्ण मंचन किया। इसके पूर्व दर्शकों ने प्रभु श्रीराम, माता सीता सहित चारों भाइयों की आरती की गई।
विज्ञापन

श्री शुभ नगर रामलीला कमेटी के तत्वावधान में नगर के रामलीला मैदान में आयोजित लीला मंचन में महर्षि विश्वामित्र को राजा जनक द्वारा जनकपुर में आयोजित सीता स्वयंवर में आने का बुलावा प्राप्त होता है। जिसके बाद विश्वामित्र जनकपुर जाने को तैयार होते है। श्रीराम-लक्ष्मण को भी जनकपुर जाने की लालसा उत्पन्न होती है। यह देख विश्वामित्र श्रीराम व लक्ष्मण को साथ लेकर जनकपुर के लिए प्रस्थान करते है।
विज्ञापन

जनकपुर जाते वक्त रास्ते में एक शिलाखंड देखते है। श्रीराम व लक्ष्मण के मन में शिलाखंड के बारे जानने की जिज्ञासा होती है। विश्वामित्र बताते है कि इंद्रदेव के कारण गौतम ऋषि श्राप से उनकी पत्नी शिलाखंड बन गई। जिसे पैर से छूकर श्रीराम अहिल्या को गौतम ऋषि के श्राप से मुक्त कर उद्धार करते है। इसके बाद गंगा मइया की पूजन-अर्चन कर विश्वामित्र श्रीराम व लक्ष्मण के साथ जनकपुरी पहुंचते है, जहां जनकपुर नगर घूमने की श्रीराम व लक्ष्मण की इच्छा होती है। दोनों भाइयों के आग्रह पर विश्वामित्र नगर का दर्शन कराते है। उधर, विश्वामित्र दोनों भाइयों के साथ राजा जनक के दरबार में पहुंचते है, जहां राजा जनक ने उनका आदर-सत्कार किया। इस मौके पर कमेटी के कार्यवाहक अध्यक्ष दीपक केसरी, जितेंद्र वर्मा, संतोष सोनी, मानिक चंद्र वर्मा, किशुन चौबे, मान सिंह, विजय आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed