फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   अभाविप कार्यकर्ताओं ने फूंका सीबीएसई निदेशक का पुतला

अभाविप कार्यकर्ताओं ने फूंका सीबीएसई निदेशक का पुतला

Sun, 01 Apr 2018 11:52 PM IST
Updated Sun, 01 Apr 2018 11:52 PM IST
विज्ञापन
अभाविप कार्यकर्ताओं ने फूंका सीबीएसई निदेशक का पुतला
बलिया। सीबीएसई बोर्ड के दो पेपरों की परीक्षाएं दोबारा कराए जाने के विरोध में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के सदस्यों ने मालगोदाम रोड चौराहे पर बोर्ड के निदेशक का पुतला दहन कर विरोध जताया। कहा कि सीबीएसई बोर्ड बेकसूर छात्रों के जिंदगी के साथ खिलवाड़ कर रहा है। ऐसे में हम उसकी मनमानी नहीं चलने देंगे।
विज्ञापन

रविवार को चार सूत्री मांगों को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने मालगोदाम चौराहे पर सीबीएसई के निदेशक का फूंका और नारेबाजी की। कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी को मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर प्रांत सहमंत्री राकेश कुमार गुप्ता सोनू ने कहा कि सीबीएसई बोर्ड परीक्षा का प्रश्नपत्र लीक होना अत्यंत निदंनीय है। विद्यार्थी परिषद पूरे भारत में आज इसको लेकर प्रदर्शन कर रही है। कहा कि सीबीएसई 10वीं के गणित व 12वीं के अर्थशास्त्र के प्रश्रपत्र लीक होने के कारण दोबारा परीक्षा की घोषणा हो चुकी है। इसके चलते लाखों विद्यार्थियों को अनावश्यक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कार्यकर्ताओं ने सीबीएसई निदेशक को हटाने, प्रश्नपत्र लीक मामले में जांच व दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने, दोबारा परीक्षा की तिथि को प्रतियोगी परीक्षाओं की तिथि से हट कर तय करने व प्रश्नपत्र की गोपनीयता बनाए रखने के लिए कठोर उपाय करने की मांग की। इस मौके पर मयंश शेखर, संदीप पांडेय, नवीन तिवारी, सजन सिंह, दिनेश पांडेय, अंबरीष ओझा, अरुण कुमार, आदित्य राज, संजय कुमार, मधुकर चौबे, आशुतोष वर्मा, इमरान खां आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed