{"_id":"5abd255a4f1c1bbb618b459f","slug":"21522345306-ballia-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गिट्टी डालकर उपेक्षित तौर पर छोड़ दी गई सड़क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गिट्टी डालकर उपेक्षित तौर पर छोड़ दी गई सड़क
Updated Thu, 29 Mar 2018 11:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रतसर-गड़वार मुख्य मार्ग से बाराबांध को जाने वाली सड़क पर चार महीने से गिट्टी डालकर छोड़ दिया गया है, जिसके चलते मुख्य मार्ग से गांव तक जाने में लोगों को भारी फजीहत झेलनी पड़ रही है।
बाराबांध सहित सिकटौटी, जगदेवपुर, मसहां, जनऊपुर, कोठिया, निहालपुर, चाफी आदि गांव की लगभग 30 हजार की आबादी को ब्लाक मुख्यालय से जोड़ने वाला यह प्रमुख मार्ग है। सड़क की दुर्दशा से लोगों का आवागमन कष्टदायी बना हुआ है। बाराबांध निवासी कन्हैया पांडेय, सिकटौटी निवासी रामानंद, जनऊपुर निवासी धनेश पांडेय, मसहां निवासी दिवाकर और कोठिया गांव के विजय का आरोप है कि संबंधित विभाग से मिलीभगत कर सड़क का कार्य कागजों में पूर्ण दिखा दियाया गया है। इतना ही नहीं ये भी पता चला कि उक्त सड़क बाराबांध डीपीएचएस स्कूल के आगे से लेकर एकडेरवा ईंट भट्ठे तक कागजों में बन चुकी है। जबकि हकीकत यह है कि उक्त भाग पर आज तक एक गिट्टी तक नहीं डाली गई है।
सड़क निर्माण में हुई कागजी खेल को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है। सड़क निर्माण में हुई धांधली को लेकर क्षेत्रवासियों में रोष है । कांग्रेस नेता कन्हैया पांडेय ने कहा है कि तत्काल सड़क निर्माण शुरू नहीं हुआ तो ग्रामीण सड़क पर उतरने को मजबूर होगें।