फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   पुरानी पेंशन बहाल करने की मांग

पुरानी पेंशन बहाल करने की मांग

Fri, 22 Dec 2017 12:21 AM IST
Updated Fri, 22 Dec 2017 12:21 AM IST
विज्ञापन
पुरानी पेंशन बहाल करने की मांग
बलिया। सेवा निवृत्त शिक्षक कर्मचारी/ अधिकारी समन्वय समिति के सदस्यों ने अध्यक्ष बरमेश्वर नाथ पांडेय के नेतृत्व में गुरुवार को मुख्यमंत्री को संबोधित 25 सूत्रीय ज्ञापन नगर मजिस्ट्रेट मनोज कुमार पांडेय को सौंपा।
विज्ञापन

ज्ञापन में उल्लेख किया गया है कि पेंशन को 10 वर्ष पर पुनरीक्षित किया जाय। पुरानी पेंशन बहाल किया जाय अन्यथा सांसद व विधायक का पेंशन बंद किया जाय। इसके अलावा वन रैंक वन पेंशन समस्त पर लागू किया जाय तथा केंद्रीय कर्मी की भांति चिकित्सा भत्ता पेंशन प्रदान किया जाय। प्राथमिक एवं माध्यमिक शिक्षकों, न्यायपालिका एवं अन्य पर भी पेंशन पुनरीक्षित संबंधित शासनादेश चार सितंबर 2017 से जारी किया जाय। जिन विभागाें द्वारा पेंशन भुगतान किया जाता है,उसे कोषागार से किए जाने के लिए शासनादेश जारी किया जाय। सातवें वेतन आयोग से संबंधित एरियर का अविलंब भुगतान किया जाय। इसके अलावा न्यूनतम पेंशन की धनराशि 50 फीसदी से 80 फीसदी तथा पारिवारिक पेंशन 30 से 50 फीसदी किया जाय। 30 जून को सेवानिवृत्त होने वाले पेंशनरों को एक वार्षिक वेतन वृद्धि के साथ ही समस्त पेंशन एवं अन्य देयकों का लाभ अनुमन्य किया जाय। पेंशनरों की मृत्यु की दशा में पारिवारिक पेंशनरों को जीवित अवस्था तक अनुमोदित किया जाय, जो कि 67 वर्ष तक ही सीमित है। एसीसी का लाभ एक दिसम्बर 2008 की जगह एक जनवरी 2006 से दिया जाय। राज्य कल्याण निगम के अंतर्गत वितरित होने वाली सामानाें से जीएसटी हटाई जाय। इसी प्रकार अन्य मांगों को निस्तारण करने की मांग की। इस मौके पर सुरेंद्र नाथ सिंह, मुरलीधर सिंह, लालेंद्र प्रताप सिंह, अनिरूद्ध सिंह, सूर्यनाथ राम, रविंद्र लाल श्रीवास्तव, ई. जगदीश शर्मा, प्रमोद कुमार श्रीवास्तव, कैलास नाथ तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed