{"_id":"597f77ce4f1c1b210b8b46ba","slug":"21501525966-ballia-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना मान्यता वाले स्कूलों को दिया गया नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिना मान्यता वाले स्कूलों को दिया गया नोटिस
Updated Tue, 01 Aug 2017 12:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेल्थरारोड। क्षेत्र में बिना मान्यता प्राप्त किए विद्यालयों की जांच पड़ताल शुरू हो गई है। शिक्षा का बाजारी करण कर रहे बगैर मान्यता वाले स्कूल संचालकों के खिलाफ शिक्षा विभाग में अभियान छेड़ दिया है। अभियान के तहत शिक्षा क्षेत्र के सीयर में अवैध रूप से संचालित चार दर्जन से अधिक विद्यालयों को नोटिस भी जारी किया गया है। इससे विद्यालय संचालकों में हड़कंप की स्थिति बनी हुई है।
खंड शिक्षा अधिकारी राकेश कुमार सिंह ने बताया कि क्षेत्र में 173 प्राथमिक विद्यालय,40 उच्च प्राथमिक विद्यालय, 20 मदरसा है। इसके अतिरिक्त कतिपय विद्यालय बगैर मान्यता के संचालित हो रहे हैं। पूर्व में इन्हें नोटिस भी दिया गया। लेकिन किसी भी विद्यालय की ओर से कोई जवाब नहीं आया है। पुन: बगैर मान्यता वाले विद्यालयों को नोटिस जारी कर मान्यता संबंधी अभिलेख तलब किया गया है। चेताया कि बिना मान्यता वाले स्कूलों का संचालन बंद नहीं हुआ तो संचालकों के खिलाफ दंडात्मक कार्यवाही की जाएगी ।