{"_id":"597f77cb4f1c1b970d8b462c","slug":"21501525963-ballia-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस शिलापट्ट लगाकर छोड़ दिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बस शिलापट्ट लगाकर छोड़ दिया
Updated Tue, 01 Aug 2017 12:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लालगंज। लालगंज से शिवपुर जाने वाले रास्ते पर वर्ष 2016 में लगाए गए लालगंज संपर्क मार्ग का लिखा शिलापट्ट लोगों को मुंह चिढ़ा रहा है। उक्त शिलापट्ट पर प्रदेश के तत्कालीन मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के बैरिया आगमन का दिन 2 मई 2016 अंकित है। पर उक्त रास्ते पर लगभग एक साल बीत जाने के बाद भी कोई काम नहीं किया गया। जिससे बरसात के दिनों में इस रास्ते पर चलना कठिन हो गया है।।
पूर्वांचल विकास निधि से बनने वाला 3 किलोमीटर दूरी के लालगंज संपर्क मार्ग के निर्माण के लिए लोकनिर्माण विभाग से वर्ष 2016 में 188.37 लाख की लागत से बनाने के लिए लालगंज शिवपुर मार्ग पर एक शिलापट्ट लगाया गया। उक्त शिलापट्ट उद्घाटन की तिथि तत्कालीन मुख्य मंत्री के बैरिया आगमन के दिन 02 मई 2016 के दिन का है। बरसात के दिनों में इस रास्ते पर चलना मुश्किल हो जाता है। जबकि इस रास्ते से हजारों लोग बाजार करने से लेकर आते जाते हैं। शिवपुर निवासी ददन सिंह का कहना है कि ये शिलापट्ट चुनाव के दिनों से कुछ दिन पहले लगा दिया था। वहीं भगवानपुर निवासी अजय का कहना था कि केवल वोट हासिल करने के लिए शिलापट्ट लगाया गया था। वहीं लालगंज निवासी मुन्ना गुप्ता ने उक्त शिलापट्ट को लगाने मकसद केवल स्वार्थ ही बताया। क्षेत्रीय लोगों ने इस ओर जिलाधिकारी का ध्यान आकृष्ट कराते हुए संपर्क मार्ग को बनवाने का आग्रह किया है।