फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   215 Sue blockade again

दुबारा चक्काजाम 215 पर मुकदमा

Wed, 21 Sep 2016 11:15 PM IST
अमर उजाला ब्यूरोः बलिया
अमर उजाला ब्यूरोः बलिया Updated Wed, 21 Sep 2016 11:15 PM IST
विज्ञापन
215 Sue blockade again
चितबड़ागांव में सड़क जाम कर रहे ग्रामीणों को समझाते तहसीलदार योगेंद्र सिंह।
अखिल भारतीय गोंड महासभा के प्रदेश अध्यक्ष राजेश गोंड के नेतृत्व में रामपुरचीट के ग्रामीणों ने बुधवार को भी मृतक रामाशीष गोंड के शव को रख बलिया-बक्सर मार्ग को घंटों जाम कर दिया। मांग किया कि अत्याचार, उत्पीड़न एवं पारिवारिक लाभ पीड़ित परिवार को दिया जाय। सूचना पर पहुंचे तहसीलदार योगेंद्र सिंह एवं समाज कल्याण अधिकारी नरेंद्र विश्वकर्मा के आश्वासन पर ग्रामीणों ने चक्काजाम समाप्त किया। इस मामले में पुलिस ने अखिल भारतीय गोंड महासभा के प्रदेश अध्यक्ष समेत 15 के खिलाफ नामजद तथा अज्ञात दो सौ लोगों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया है।
विज्ञापन


   थाना क्षेत्र के रामपुरचीट निवासी रामाशीष की लकड़ी काटने को लेकर हुए विवाद में जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई थी। इससे नाराज रामपुरचीट के ग्रामीणों ने मंगलवार को बलिया-बक्सर मार्ग को घंटों जाम कर दिया था। सदर तहसीलदार योगेंद्र सिंह द्वारा मुआवजा के आश्वासन पर पांच घंटे बाद ग्रामीणों ने जाम समाप्त कर दिया था। इसके बाद पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। मंगलवार की सुबह अखिल भारतीय गोंड महासभा के प्रदेश अध्यक्ष राजेश गोंड के नेतृ़त्व में ग्रामीणों ने मंगलवार को पुन: बलिया-बक्सर मार्ग को करीब तीन घंटे तक जाम कर दिया।
विज्ञापन


  इस मामले में पुलिस ने मंगलवार एवं बुधवार को जाम करने वाले प्रदेश अध्यक्ष राजेश गोंड समेत 15 लोगों के खिलाफ नामजद तथा अज्ञात दो लोगों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया। इस बाबत चितबड़ागांव एसओ सुरेश सिंह ने बताया कि ग्रामीण समझाने के बाद शांत हो गए और घर जा रहे थे। लेकिन अपने आपको अखिल भारतीय गोंड महासभा का प्रदेश अध्यक्ष बताने वाले राजेश गोंड के उकसाने पर ग्रामीण बलिया-बक्सर मार्ग को करीब तीन घंटे तक जाम कर दिया।  इस मौके पर सीओ सदर बाबू लाल यादव, नरहीं एसओ नीरज पाठक, फेफना एसओ उमेश यादव समेत पुलिस मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed