फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   213 examination centers will be monitored online

213 परीक्षा केंद्रों की होगी आनलाइन निगरानी

Tue, 11 Feb 2020 10:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 11 Feb 2020 10:15 PM IST
विज्ञापन
213 examination centers will be monitored online
जीआईसी स्कूल में बने कंट्रोल रुम के सील कमरों का निरीक्षण करते जिलाधिकारी व अन्य अधिकारी। - फोटो : BALLIA
बलिया। माध्यमिक शिक्षा परिषद से संचालित होने वाली हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा को नकल विहीन तरीके से संपन्न कराने के लिए इस बार व्यापक तैयारियां की गई हैं। जिले में बने कुल 213 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा की निगरानी आनलाइन की जाएगी। इसके लिए राजकीय इंटर कालेज में स्थापित कंट्रोल रूम का मंगलवार को जिलाधिकारी ने निरीक्षण किया और वहां की व्यवस्था देखी। इस दौरान उन्होंने जिला विद्यालय निरीक्षक को दिशा निर्देश दिए।
विज्ञापन

जिलाधिकारी श्रीहरि प्रताप शाही ने मंगलवार को अचानक राजकीय इंटर कॉलेज पहुंचकर कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया। उन्होंने वहां की तैयारियों के बारे में जिला विद्यालय निरीक्षक भास्कर मिश्रा और राजकीय इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य प्रफुल्ल कुमार से जानकारी ली। जिलाधिकारी ने उन सील कक्षों को भी देखा जिसमें प्रवेश पत्र रखे गए है। निरीक्षण के दौरान बताया गया कि जिले के 213 परीक्षा केंद्रों की ऑनलाइन मॉनिटरिंग कंट्रोल रूम से होगी। इसके लिए वहां पर्याप्त मात्रा में कंप्यूटर लगाए गए हैं। एक सिस्टम से 12 से 15 सेंटर जोड़े गए हैं। यहां से परीक्षा केेंद्रों की परीक्षा की निगरानी की जाएगी। प्रश्न पत्र और उत्तर पुस्तिकाओं के रखरखाव से लेकर पूरी परीक्षा प्रक्रिया पर नजर रखी जाएगी। बताया गया कि तीन तहसील की उत्तर पुस्तिका वितरित की जा चुकी हैं।
विज्ञापन

नकल विहीन परीक्षा कराने के लिए छह सचल दल बनाए गए हैं जो सक्रिय रहेंगे। ऑनलाइन निगरानी के दौरान अगर किसी परीक्षा केंद्र पर कोई गड़बड़ी नजर आई तो वहां तत्काल सचल दल को भेजा जाएगा और कार्रवाई कराई जाएगी। बोर्ड परीक्षा से जुड़ी गतिविधियों पर ऑनलाइन तरीके से निगरानी रखने के लिए जिलाधिकारी ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों के अलावा दो डिप्टी कलेक्टर को भी लगाया है। प्रशासनिक स्तर पर डिप्टी कलेक्टर सर्वेश यादव और सुरेश कुमार पाल और शिक्षा विभाग के अतुल तिवारी की जीआईसी स्थित कंट्रोल रूम में ड्यूटी लगाई गई है। ये तीनों अधिकारी बोर्ड परीक्षा से जुड़ी हर गतिविधियों पर नजर रखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जीआईसी परिसर के सुंदरीकरण पर जोर
बलिया। जिलाधिकारी ने निरीक्षण के दौरान राजकीय इंटर कॉलेज परिसर को भी देखा। उन्होंने जिलाविद्यालय निरीक्षक से कहा कि जीआईसी परिसर में उघे झाड़-झंखाड़ की सफाई कराई जाए। बड़ा परिसर होने के नाते यहां वाकिंग ट्रैक, ओपन जिम जैसी सुविधाएं बढ़ाने के लिए पहल की जाए। इसके सुंदरीकरण की संभावनाओं को तलाशने के लिए उन्होंने डिप्टी कलेक्टर सर्वेश यादव को जिम्मेदारी सौंपी।

सुमंगला योजना के फार्म शीघ्र करें अग्रसारित
बलिया। राजकीय इंटर कॉलेज में बनाए गए कंट्रोल रूम के निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने सुमंगला योजना के लंबित पड़े आवेदनों के बारे में जानकारी ली। निर्देश दिया कि सुमंगला योजना के हजारों फार्म जिला विद्यालय निरीक्षक स्तर पर लंबित हैं। इनको शीघ्र अग्रसारित किया जाए। निरीक्षण के दौरान डिप्टी कलेक्टर सर्वेश यादव, जिला विद्यालय निरीक्षक भास्कर मिश्रा, प्रधानाचार्य प्रफुल्ल कुमार, अतुल तिवारी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed