{"_id":"67c36476a0e32279130e7178","slug":"210-liters-of-liquor-recovered-six-accused-arrested-ballia-news-c-190-1-bal1001-134632-2025-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: 210 लीटर शराब बरामद, छह आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: 210 लीटर शराब बरामद, छह आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
बांसडीह। कोतवाली पुलिस ने क्षेत्र के चांदपुर में कच्ची शराब बनाने के ठिकानों पर दबिश दी। 210 लीटर शराब, 55730 रुपये, लाखों के आभूषण जब्त किए। पांच महिलाओं समेत छह आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने बड़ी मात्रा में शराब बनाने के उपकरण और सामग्री भी जब्त की है।
कोतवाली निरीक्षक संजय सिंह ने बताया कि बड़ी मात्रा में चल रही भट्ठियों को नष्ट करने के साथ ही 1400 लीटर लहन भी नष्ट किया गया। पकड़ी गई महिलाओं की पहचान सुमन राजभर, पिंकी, सरिता, रीमा व प्रियंका राजभर के रूप में हुई। वहीं पकड़े गए युवक ने अपना नाम मकुन राजभर बताया। तलाशी में 210 लीटर शराब, 55730 रुपये नगद, दो सोने का झुमका, लाकेट समेत चार मंगलसूत्र, एक नथिया, 11 पायल, चार हाथ की मेहंदी, एक कमरबंद, 8 बिछिया, दो बेरा, दो स्मार्टफोन, एक कीपैड फोन, दो बाइक व बड़ी मात्रा में अन्य शराब बनाने की सामग्री बरामद की गई। चौकी प्रभारी रंजीत की तहरीर पर सभी छह आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
शराब के साथ एक गिरफ्तार: फेफना। थाना अंतर्गत सागरपाली ग्राम निवासी हरि पासवान को स्थानीय पुलिस ने शनिवार को सागरपाली स्थित हनुमान मंदिर के पास से 30 पाउच देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया।