फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   21 roads to be built in Nagar and Sikanderpur Vidhan Sabha with 5.25 crores

नगर और सिकंदरपुर विधानसभा में 5.25 करोड़ से बनेंगे 21 मार्ग

Mon, 13 Dec 2021 11:18 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 13 Dec 2021 11:18 PM IST
विज्ञापन
21 roads to be built in Nagar and Sikanderpur Vidhan Sabha with 5.25 crores
बलिया। शासन ने त्वरित आर्थिक विकास योजना के तहत जनपद के नगर और सिंकदरपुर विधानसभा में 21 मार्गों के निर्माण के लिए स्वीकृति दी है। इस धनराशि से गांवों में इंटरलॉकिंग, सीसी रोड आदि का कार्य कराया जाएगा। निर्माण शुरू करने के लिए लगभग तीन करोड़ से ज्यादा की धनराशि भी दे दी गई है। आरईएस की ओर से टेंडर की कवायद भी शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

वित्तीय वर्ष 2021-22 में त्वरित आर्थिक विकास योजना के तहत नगर विधानसभा में कुल 296.79 लाख से 10 परियोजनाओं और सिकंदरपुर विधानसभा में 228.99 लाख से 11 परियोजनाओं को स्वीकृति दी गई है। नगर विधानसभा से राज्यमंत्री आनंद स्वरूप शुक्ला और सिकदंरपुर विधानसभा से संजय यादव विधायक हैं। नगर विधानसभा में स्वीकृत किए गए कार्यों में उग्रसेनपुर में शिव मंदिर तक सीसी रोड, गांधी आश्रम जीराबस्ती में मार्ग निर्माण, अमडारी में शिव मंदिर के पास मार्ग निर्माण, फुलवरिया में ओजिन कुआं तक मार्ग, सेमरी में छाता स्टेशन से मार्ग और नाली निर्माण, सीताकुंड में नीरूपुर संपर्क मार्ग, रामपुर उदयभान में हनुमान मंदिर से प्रावि-2 तक सीसी मार्ग, नगवां में राजकीय महाविद्यालय होते हुए शहीद स्मारक तक सीसी मार्ग, परसिया अनुसूचित बस्ती और बभनौली में माता दाई स्थान तक सड़क निर्माण का काम शामिल है।
विज्ञापन

उधर, सिकंदरपुर विधानसभा में गांव सरियां में इंटरलॉकिंग और सीसी, नेमा के टोला (सिवानकला) में डीह बाबा स्थान तक सीसी रोड और जल निकासी, भरथाव में नहर से सीसी मार्ग, गांग किशोर में प्रावि तक सीसी रोड, कोथ के फलपुरा में नहर से सीसी रोड, हुसैनपुर में राजभर बस्ती तक सीसी रोड, टंडवा में रतसड़-एकईल पुलिया से सीसी रोड, संदवापुर में नगरा-सिकंदरपुर मार्ग से सीसी रोड, जिगिड़सर-बड़सरा पीडब्ल्यूडी मार्ग से सीसी रोड, निपनिया में सिकंदरपुर-मनियर मार्ग से चौहान बस्ती तक सीसी रोड का काम शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed