फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   20.27 lakh rupees from fertilizer sale were embezzled, case registered against 5 secretaries

Ballia News: खाद बिक्री के 20.27 लाख हड़प गए, 5 सचिवों पर दर्ज हुआ मुकदमा

Thu, 29 Aug 2024 05:33 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 29 Aug 2024 05:33 AM IST
विज्ञापन
20.27 lakh rupees from fertilizer sale were embezzled, case registered against 5 secretaries
बलिया। सहकारी समितियों से किसानों को खाद बिक्री करने के बाद धनराशि गबन करने के मामले में पांच सचिवों पर मुकदमा दर्ज हुआ है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन

गांवों में स्थापित साधन सहकारी समितियों से किसानों को खाद उपलब्ध कराई जाती है। सचिव खाद देने के बाद किसानों से नकद धनराशि लेते हैं। इसके बाद उसे समिति की खाते में जमा करना होता है। पांच समितियों के सचिवों ने 2016-2021 तक की बिक्री की धनराशि को जमा ही नहीं किया। इसके लिए सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधन सहकारिता की तरफ से कई बार नोटिस दिया गया गई लेकिन इन सचिवों ने धनराशि को जमा नहीं किया।
विज्ञापन

इस पर संबंधित एडीओ की तहरीर पर साधन सहकारी समिति बैरिया के अवध बिहारी सिंह पर 4.87 लाख, साधन सहकारी समिति जिगनी, विशुकिया व जगदीश पुर के सचिव राजेंद्र प्रसाद यादव पर 3.33 लाख, साधन सहकारी समिति के डुमरी के हरेंद्र सिंह पर 3.51 लाख, साधन सहकारी समिति केवरा के सुरेंद्र राम पर 1.71 लाख, साधन सहकारी समिति खंदवा व ननौरा के रविंद्र प्रसाद पर 6.85 लाख रुपये के गबन का मुकदमा संबंधित थानों में दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधन सहकारिता ब्रजेश पाठक ने बताया कि अभी एक सचिव पर गबन का मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई चल रही है। इसकी जांच परी होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed