{"_id":"5cc72ce5bdec22073f3f02ad","slug":"201556557029-ballia-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक स्कूल बंद मिला, दो स्कूलों में एक प्रधानाचार्य शिक्षक समेत 10 मिले अनुपस्थित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक स्कूल बंद मिला, दो स्कूलों में एक प्रधानाचार्य शिक्षक समेत 10 मिले अनुपस्थित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलिया। जिला विद्यालय निरीक्षक भास्कर मिश्र ने सोमवार को तीन इंटर कॉलेजों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान शिवमंगल सिंह इंटर कॉलेज बंद मिला जबकि अन्य दो विद्यालयों में प्रधानाचार्य, शिक्षक और कर्मचारी समेत कुल 10 लोग अनुपस्थित मिले। डीआईओएस ने विद्यालयों के प्रबंध तंत्र को प्रधानाचार्य, शिक्षकों व कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई करने का निर्देश दिया। साथ ही अनुपस्थित शिक्षकों और कर्मचारियों का वेतन रोक दिया।
जिला विद्यालय निरीक्षक 11.45 बजे शिवमंगल सिंह इंटर कॉलेज बेरुआरबारी पहुंचे तो विद्यालय बंद मिला। उन्होंने इस विद्यालय के सभी शिक्षकों और कर्मचारियों का वेतन अग्रिम आदेश तक के लिए रोक दिया। डीआईओएस 12 बजे विजय बहादुर सिंह उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कैथवली पहुंचे। यहां कक्षा छह, सात व आठ में कोई छात्र या छात्रा नहीं थी। कक्षा 10 में मात्र 26 छात्राएं उपस्थित थीं। स्कूल के सहायक अध्यापक अंजनी कुमार सिंह, सहायक अध्यापक सुखद कुमार सिंह व नागेंद्र बहादुर सिंह अनुपस्थित थे। डीआईओएस ने प्रबंध तंत्र को इनके खिलाफ कार्रवाई करने व अनुपस्थित शिक्षकों का वेतन रोकने का आदेश दिया। डीआईओएस 12.30 बजे बांसडीह इंटर कॉलेज पर पहुंचे। इस दौरान कक्षाएं संचालित नहीं मिलीं। विद्यालय के प्रवक्ता राज प्रकाश सिंह, रामेश्वर नाथ पांडेय, शारीरिक शिक्षक शैलेंद्र कुमार सिंह, सहायक अध्यापक संजय कुमार सिंह, प्रधान लिपिक दयानंद पाठक, दफ्तरी अजीत कुमार सिंह, प्रधानाचार्य हरेराम पांडेय अनुपस्थित मिले। सहायक अध्यापक अनिल कुमार पांडेय 16 अप्रैल से 29 अप्रैल तक लगातार अनुपस्थित पाए गए।
सहायक अध्यापक कौशल कुमार, शिवजी पांडेय व सुशील कुमार उपाध्याय 27 से 29 अप्रैल तक अनुपस्थित मिले। पुस्तकालय लिपिक जितेंद्र बहादुर सिंह 24 से 29 अप्रैल तक लगातार अनुपस्थित पाए गए। इसके अलावा चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी पुनीता मिश्रा 23 से 29 अप्रैल तक लगातार अनुपस्थित मिलीं। डीआईओएस ने इन सभी शिक्षक व शिक्षणेत्तर कर्मचारियों का वेतन रोकने का आदेश दिया। डीआईओएस ने तीनों के स्कूलों के प्रबंधकों को संबंधित प्रधानाचार्य, शिक्षक व कर्मचारियों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई संपादित करते हुए अवगत कराने को कहा है।