फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   3573 मनरेगा मजदूरों का 51.60 लाख अटका

3573 मनरेगा मजदूरों का 51.60 लाख अटका

Thu, 18 Apr 2019 12:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 18 Apr 2019 12:06 AM IST
विज्ञापन
3573 मनरेगा मजदूरों का 51.60 लाख अटका
बलिया। लाख प्रयास के बावजूद मनरेगा की व्यवस्था पटरी पर नहीं आ रही है। मजदूरों की मजदूरी भुगतान में भी अफसरों की लापरवाही जारी है। इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि वर्ष 2018-19 बीत जाने के बाद भी 3573 मजदूरों के 51.60 लाख रुपये का भुगतान अटका हुआ है। इसके चलते प्रदेश के 10 खराब जनपदों में जिला भी शामिल है। इस बाबत सीडीओ ने सभी बीडीओ को पत्र जारी किया है। मनरेगा के तहत कार्य करने वाले मजदूरों का भुगतान महीनों तक नहीं हो पा रहा है। शिकायत के बावजूद अधिकारी चुप्पी साधे रहते हैं, जबकि मजदूर अपनी मजदूरी को लेकर दर-दर भटकने को मजबूर रहते हैं। दरअसल, मनरेेगा के तहत कार्य करने वाले मजदूरों के भुगतान के लिए कार्यस्थल की जियो टैगिंग आवश्यक किया गया है। इसके बाद कराए गए कार्य का पूरा ब्योरा संबंधित ब्लॉकों पर फीड किया जाता है और फिर ब्लॉक स्तर से ही संबंधित मजदूर के खाते में मजदूरी का पैसा हस्तांतरित किया जाता है। धनराशि हस्तांतरित करते समय खाता नंबर, नाम या अन्य किसी तरह की गड़बड़ी होने पर ट्रांजेक्शन रिजेक्ट हो जाता है और धनराशि खाते में नहीं पहुुंचती, लेकिन अधिकारियों की ओर से इसे समय से संज्ञान नहीं लिया जाता है। जबकि शासन की ओर से यह प्रावधान किया गया है कि रिजेक्टेड ट्रांजेक्शन के कारणों की पड़ताल कर सुधारते हुए धनराशि का हस्तांतरण किया जाए। आलम यह है कि जनपद में वर्ष 2018-19 में कुल 3573 मजदूरों के कुल 51, 60575 रुपये का भुगतान अटका पड़ा है और इसके चलते शासन स्तर पर जनपद को खराब जनपदों की श्रेणी में शामिल किया गया है। सीडीओ ने इस बाबत सभी बीडीओ को रिजेक्टेड ट्रांजेक्शन की सूची भेजते हुए मजदूरों की मजदूरी का पैसा खाते में हस्तांतरित करने का निर्देश दिया है। मनरेगा के तहत मजदूरी भुगतान को लेकर दुबहड़ ब्लॉक पहले स्थान पर है, यहां कुल 592 ट्रांजेक्शन फेल होकर पेंडिंग में है। इसके बाद नगरा ब्लॉक में 347, चिलकहर में 312, बेलहरी में 302, पंदह में 244, मुरलीछपरा में 232, रसड़ा में 204, बैरिया में 199, हनुमानगंज में 181 मजदूरों का पैसा ट्रांजेक्शन फेल होने के कारण लंबित है। इसके अलावा बांसडीह ब्लॉक में 179, मनियर में 164, सोहांव में 161, गड़वार में 151, रेवती में 130, नवानगर में 89, सीयर में 84 व बेरुआरबारी में ब्लॉक में दो मजदूरों का भुगतान लंबित है।
विज्ञापन


मनरेगा के तहत काम करने वाले मजदूरों के मजदूरी का भुगतान विभिन्न कारणों से नहीं होने का संज्ञान लिया गया है। इस संबंध में सभी बीडीओ को पत्र जारी कर फेल हुए ट्रांजेक्शन को दुरुस्त कर भुगतान करने का निर्देश दिया गया है। दुबहड़ ब्लॉक के मजदूरों के मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी। - बीएन सिंह, मुख्य विकास अधिकारी, बलिया
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed