{"_id":"5bccc32bbdec2269b1698a50","slug":"201540145963-ballia-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीयर सीएचसी का सीएमओ ने किया निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीयर सीएचसी का सीएमओ ने किया निरीक्षण
Updated Sun, 21 Oct 2018 11:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेल्थरारोड । सीएमओ डा एसपी राय ने रविवार को सीयर सीएचसी का निरीक्षण किया। इस दौरान सीसी टीवी कैमरे में स्वास्थ्यकर्मियों की हाजिरी लगाते न पाकर नाराजगी जाहिर की तथा इसके लिए अधीक्षक डा जीपी चौधरी को निर्देशित किया। कहा कि यह लापरवाही क्षम्य नहीं होगी। इसके अलावा फार्मासिस्ट अशोक मिश्रा की तीन दिन की गैर हाजिरी दर्ज कर कारण बताओ नोटिस जारी करने का आदेश दिया।
उन्होंने कहा कि एक सप्ताह के अंदर बायोमेट्रिक मशीन यहां लग जाएगी। जिसकी निगरानी सीएमओ स्तर से की जायेगी। महिला चिकित्सक डा. पूजा सिंह ने लेबर रुम में कुछ उपकरणों की मांग की, जिस पर सीएमओ ने स्टीमेट बनाकर भेजने को कहा। 22 अक्तूबर से होने वाली कुल 224 एएनएम व आशा बहुओं की होने वाली ट्रेनिंग के बारे में तैयारी की समीक्षा की।