फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   दूर्गा पूजा में नए पण्डाल लगाने की अनुमति नहीं: डीएम

दूर्गा पूजा में नए पण्डाल लगाने की अनुमति नहीं: डीएम

Sun, 07 Oct 2018 12:49 AM IST
Updated Sun, 07 Oct 2018 12:49 AM IST
विज्ञापन
दूर्गा पूजा में नए पण्डाल लगाने की अनुमति नहीं: डीएम
बलिया। कलेक्ट्रेट सभागार में शनिवार को दुर्गा पूजा त्यौहार को सकुशल संपन्न कराने के लिए जिलाधिकारी भवानी सिंह ने पूजा कमेटी और पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों संग बैठक की। उन्होंने थानावार पूजा पंडाल से जुड़ी समस्या के बाबत जानकारी ली। पूजा कमेटियों से भी उनकी समस्या जान निस्तारण का भरोसा दिलाया। जिलाधिकारी ने कहा कि गैर परंपरागत या नए पंडाल लगाने की अनुमति नहीं दी जाएगी। पहले से चल रही परंपरा के अनुसार ही, दुर्गा पूजा का त्यौहार मनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि पूजा कमेटियां पंडाल में सीसीटीवी, अग्निशमन यंत्र जैसे सुरक्षा के सभी इंतजाम तैयार रखेंगे। इसी शर्त पर अनुमति भी मिलेगी। पूजा के लिए लगाई जाने वाली मूर्ति में प्लास्टर ऑफ पेरिस का प्रयोग न हो। ऐसी रंग या ऐसी लाइट ना लगाई जाए, जिसका प्रतिकूल असर पड़े। बिजली विभाग के अधिकारी को निर्देश दिया कि रात में बिजली आपूर्ति बाधित न हो। कमेटी के लोगों से कहा कि पंडाल लगाने की अनुमति जरूर ले लेंगे और उसमें दी गई शर्तों का पालन करेंगे।
विज्ञापन


जिस बात पर बनती सहमति, उसका हो अनुपालन
बलिया। पुलिस अधीक्षक ने पूजा कमेटियों पर भरोसा दिलाया कि हर पल पुलिस सहयोग में रहेगी। उन्होंने कहा कि त्यौहार से जुड़े जिन बिंदुओं पर पुलिस प्रशासन और कमेटी के बीच सहमति बनती है, वास्तव में उसका अनुपालन नहीं दिखता है। कम से कम इसमें बदलाव लाया जाए। जबरन चंदा वसूली की बात सामने नहीं आनी चाहिए। परंपरागत चीजें ही मान्य होंगी। आयोजकों से अपील की कि अष्टमी, नवमी को छोड़ बाकी दिन 11 बजे से पर्दा गिरा देंगे ताकि वालंटियर्स को भी आराम करने का मौका मिले। पूजा कमेटी अपने वालंटियर का कार्ड जारी कर देंगे। पंडाल बनाते समय यह ध्यान रहे कि यातायात बाधित नहीं होने पाए। यह भी स्पष्ट कहा कि अश्लील गाने नहीं बजने चाहिए।
विज्ञापन


एसओ और पूजा कमेटियों ने दिए सुझाव
बलिया। पूजा कमेटियों के साथ थानाध्यक्षों से भी जरूरी सुझाव लिए गए। व्यापार मंडल के सुनील परख ने कहा कि दुर्गा पूजा को स्वच्छता अभियान से भी जोड़ा जाए। पूजा कमेटियां स्वच्छता से जुड़े स्लोगन, पोस्टर आदि भी पंडाल में लगाएं तो अच्छा संदेश जाएगा। शहर कोतवाल ने कहा कि मूर्ति विसर्जन के लिए खुदवाए गए गड्ढे को थोड़ा बड़ा खोदा जाए। पिछले वर्ष का गड्ढा छोटा पड़ गया था। नदी से उसकी दूरी भी थोड़ी ज्यादा रहे। नरही थानाध्यक्ष ने बताया कि पिपरा कला में जहां पर मूर्ति रखी जाती है, वहां पास में ही शराब की दुकान है। उस दुकान को पूजा के समय चार से पांच दिन बंद करने की जरूरत बताई। पूजा कमेटियों ने भी अपनी समस्याएं बताईं, जिसका निराकरण कराने का भरोसा जिलाधिकारी ने दिया। बैठक में एडीएम मनोज सिंघल, सिटी मजिस्टेट डॉ. विश्राम, एएसपी विजयपाल सिंह समेत सभी पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed