{"_id":"5bb904e4867a55682a4e1b6a","slug":"201538852068-ballia-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध लाल बालू भंडारण के खिलाफ कार्रवाई से कारोबारियों में हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध लाल बालू भंडारण के खिलाफ कार्रवाई से कारोबारियों में हड़कंप
Updated Sun, 07 Oct 2018 12:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जयप्रकाशनगर। क्षेत्र में अवैध लाल बालू पर शुक्रवार की देर शाम दोनों राज्यों की संयुक्त टीम द्वारा हुई कार्रवाई के बाद बीएसटी बांध पूरी तरह साफ हो गया है। वहीं जो लोग सड़क के किनारे अवैध लाल बालू रखे थे वे लोग इस कार्रवाई को देख किसी तरह अपना बालू हटाकर अन्यत्र सुरक्षित स्थानों पर रखने लगे हैं। बताया जाता है कि यह कार्रवाई जयप्रकाश नारायन की 11 अक्टूबर को आयोजित जयंती समारोह को देखते हुए की गई है।
जेपी जयंती पर शिरकत करने वाले आगंतुक सड़क की दशा से ही लाल बालू के अवैध कारोबार का अंदाजा लगा लेंगे। यह वही सिताबदियारा है जिसे आदर्श ग्राम घोषित कर इसकी दशा बदलने और चमकाने की बात की जा रही थी। तब छपरा के डीएम भी यहां कई तरह का अभियान चला रहे थे। सफाई से लेकर सड़कों तक को ठीक रखने की बातें हर दिन हो रही थी। शुक्रवार की शाम को बिहार व यूपी की संयुक्त टीम ने बीएसटी बांध व नदी के घाटों पर रखे करीब एक हजार घन मीटर अवैध लाल बालू को जेसीबी से जहां तहां फेंक कर नष्ट कर दिया गया। जिससे अवैध लाल बालू कारोबारियों में हड़कंप मचा हुआ है।