{"_id":"5b005e324f1c1bd8408b6a1e","slug":"201526750770-ballia-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चितबड़ागांव में बनेगा 50 बेड का आयुर्वेदिक अस्पताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चितबड़ागांव में बनेगा 50 बेड का आयुर्वेदिक अस्पताल
Updated Sat, 19 May 2018 10:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलिया। स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में जनपद के गड़हांचल को 50 बेड के आयुर्वेदिक अस्पताल का सौगात मिलने जा रहा। यह अस्पताल फेफना विधानसभा के चितबड़ागांव में बनेगा। जिसे मंडल स्तर का बनाया जाएगा। आयुर्वेदिक अस्पताल गड़हांचल ही नहीं बल्कि पूर्वांचल के लिए भी मील का पत्थर साबित होगा। इस अस्पताल के खुल जाने से आयुर्वेद को न सिर्फ बढ़ावा मिलेगा, बल्कि स्वास्थ्य सुविधाएं भी सुगम हो जाएंगी। अस्पताल के लिए फिलहाल सवा सात करोड़ रुपये का बजट शासन से जारी हो चुका है।
आयुर्वेद के क्षेत्र में देश तेजी से आगे बढ़ रहा है। इसके तहत राज्यमंत्री उपेंद्र तिवारी के प्रयास से शासन ने फेफना विधानसभा क्षेत्र के चितबड़ागांव में 50 बेड के आयुर्वेदिक अस्पताल की स्वीकृति प्रदान की। इसके लिए शासन से बजट भी जारी हो गया। विधायक व राज्यमंत्री उपेंद्र तिवारी ने बताया कि 50 बेड का यह आयुर्वेदिक अस्पताल गड़हांचल ही नहीं, बल्कि पूर्वांचल में लोगों के लिए आयुर्वेद के क्षेत्र में क्रांति का काम करेगा। उन्होंने बताया कि इस आयुर्वेदिक अस्पताल के लिए फिलहाल सवा सात करोड़ रुपए शासन की तरफ से जारी हो गए हैं। रविवार को शिलान्यास और भूमि पूजन के बाद शीघ्र ही अस्पताल का निर्माण कार्य भी शुरू हो जाएगा। उन्होंने बताया कि करीब दो साल के भीतर अस्पताल का निर्माण कार्य पूरा कराने का लक्ष्य है। उन्होंने बताया कि आजमगढ़ मंडल और आसपास के जिलों में इस तरह का आयुर्वेदिक अस्पताल अभी तक नहीं है। इसके लिए लोगों को पटना अथवा वाराणसी जाना पड़ता है। विधायक ने बताया कि आयुर्वेद अस्पताल के अलावा फेफना विधानसभा में फायर स्टेशन स्थापित करने के लिए भी शासन से स्वीकृति मिल गई है। जमीन की तलाश की जा रही है। जमीन मिलते ही फायर स्टेशन का काम भी शुरू हो जाएगा। बहादुर बिटिया के गांव में भी कार्य कराए जाने हैं, जिसके तहत बहादुर बिटिया के नाम पर स्कूल खोलने का भी प्रस्ताव है, जिसे जल्द ही शासन से स्वीकृति मिलने की उम्मीद है।