फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   स्थापना दिवस पर हियुवा ने निकाली भगवा रैली

स्थापना दिवस पर हियुवा ने निकाली भगवा रैली

Sun, 25 Mar 2018 11:15 PM IST
Updated Sun, 25 Mar 2018 11:15 PM IST
विज्ञापन
स्थापना दिवस पर हियुवा ने निकाली भगवा रैली
बलिया। नगर के टाउन हाल बापू भवन में हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने रविवार को स्थापना दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया। इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने बाइक के साथ पताका जुलूस और भगवा रैल्ी निकाल कर नगर भ्रमण किया। वक्ताओं ने हिंदुओं की एकता पर बल दिया।
विज्ञापन

हिंदू यूवा वाहिनी की जिला इकाई की ओर से भगवा रैली निकली। जो नगर भ्रमण करते हनुमानगंज पहुंची और संगठन मंडल प्रभारी सुरेंद्र सिंह सोलंकी का स्वागत कर उनके साथ टाउन हॉल पहुंचा। बतौर मुख्य अतिथि संगठन मंडल प्रभारी सुरेंद्र सिंह सोलंकी ने कहा कि समाज से जाति-पाति का भेद मिटा कर ही मजबूत किया जा सकता है। उन्होंने मर्यादा पुरुषोत्तम राम से प्रेरणा लेकर समाज को संगठित और संगठन को और विशाल करने का आह्वान किया। विशिष्ट अतिथि कौशलेंद्र गिरि महाराज ने कहा कि युवाओं को समाज को एकजुट करने के लिए काम करना चाहिए। कहा कि युवा देश के भविष्य हैं और उन्हें सकारात्मक सोच के साथ समाज के उत्थान के लिए काम करना चाहिए।
विज्ञापन

इस मौके पर मनीष सिंह उज्जैन, जिला प्रभारी पंकज सिंह, अजय सिंह, सूर्य प्रकाश श्रीवास्तव, राकेश सिंह परिहार, मोतीलाल राजभर, संजीत शर्मा, सत्या सिंह, सनत त्रिपाठी, अमित तिवारी, कन्हैया सोनी, अभिनंदन सिंह, पवन मिश्रा, निशांत आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed