{"_id":"5a943d9d4f1c1b8e238baeac","slug":"201519664541-ballia-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला एड्स काउंसलर मामले में 20 दिन बाद मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला एड्स काउंसलर मामले में 20 दिन बाद मुकदमा
Updated Mon, 26 Feb 2018 10:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला महिला चिकित्सालय के चौथी मंजिल से 6 फरवरी को महिला चिकित्सालय में एड्स काउंसलर के पद तैनात अर्चना चौबे की गिरने से मौत हो गई थी। इस मामले में मृतका के पति अनिल चौबे ने आठ फरवरी को कोतवाली में हत्या की जांच करने की तहरीर दिया था। जिसमें पुलिस ने सोमवार को अज्ञात के विरूद्ध मुकदमा दर्ज कर छानबीन में जुट गई।
तहरीर में उल्लेख किया गया है कि बैरिया थाना क्षेत्र के चौबे टोला निवासी अनिल कुमार चौबे और उनकी पत्नी अर्चना चौबे वर्तमान में कलेक्ट्रेट कालोनी में रहते थे। पीड़ित मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय में कनिष्ठ लिपिक के पद पर तैनात है। जबकि पत्नी जिला महिला चिकित्सालय में अर्श एवं पीपीटीसीटी विभाग में परामर्शदाता के पद पर संविदा पर तैनात थी। छह फरवरी को वह चिकित्सालय में ड्यूटी पर तैनात थी। जिसे पीओसीटी (पैथालाजी) में संविदा पर तैनात लैब टैक्निशियन पायल सिंह महिला अस्पताल के नवनिर्मित चार मंजिल के छत पर ले गई। जिसके बाद मेरी पत्नी की गिरने से मौत हो गई। पीड़ित को शक है कि अर्चना की हत्या साजिश के तहत की गई। इसके अलावा संबंधित कार्यदायी संस्था द्वारा असुरक्षित भवन निर्माण कराए जाने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई करने की मांग की थी। इस मामले में पुलिस ने पीड़ित के तहरीर के आधार पर अज्ञात के विरूद्ध संबंधित 302, 120-बी के तहत में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दिया है।