{"_id":"5a77550a4f1c1bb2208b73b1","slug":"201517769994-ballia-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिविर समापन पर हुआ सहभोज कार्यक्रम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिविर समापन पर हुआ सहभोज कार्यक्रम
Updated Mon, 05 Feb 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेवती। गोपालजी स्नातकोत्तर महाविद्यालय में पांच दिवसीय रोवर्स रेंजर प्रशिक्षण शिविर के अंतिम दिन समागम कार्यक्रम में प्रशिक्षुओं ने टेंट लगाना एवं सहभोज कार्यक्रम के तहत भोजन पका कर सांस्कृतिक कार्यक्रम का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। अव्वल प्रशिक्षुओं को पुरस्कृत किया गया। पांच दिनों के प्रशिक्षण में 13 टोलियों में विभाजित 130 प्रशिक्षुओं को टेंट, पुल निर्माण, आपदा प्रबंधन, प्राथमिक चिकित्सा, पोस्टर बैनर बनाने की विधि के साथ स्वच्छता के बारे मे बताया गया। स्वच्छता में जहां टाइगर टोली औव्वल रही। वहीं पोस्टर प्रतियोगिता में नेहा, निबंध में रीतू वर्मा, ज्ञानेंद्रीय परीक्षण में दीक्षा सिंह, बैनर प्रतियोगिता में अंकुर वर्मा के साथ टेंट एवं पुल प्रतियोगिता में मगरमच्छ टोली, भोजन एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम में क्रमश: मयूर एवं मग़रमच्छ टोली को श्रेष्ठ घोषित किया किया गया।
कार्यक्रम के प्रशिक्षक आनन्द शर्मा ने प्रशिक्षुओं को कार्यक्रम की उपयोगिता बताई । वहीं प्राचार्य डा.साधना श्रीवास्तव ने बताई गई बातों को जीवन में लागू करने पर जोर दिया। प्रदीप श्रीवास्तव ने टेंटों का निरिक्षण, प्राचार्य डा.श्रीवास्तव एवं डा.अरविन्द सिंह ने विजेताओं को पारितोषिक वितरित किया। डा.काशी नाथ सिंह, संतोष यादव, डा.उमेश तिवारी, डा.संतोष सिंह, अमृता श्रीवास्तव, डा.आभा श्रीवास्तव, अमित श्रीवास्तव आदि लोग शामिल रहे।