फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   खेती के बारे में दिए टिप्स, गौ मूत्र की जरूरत को बताया

खेती के बारे में दिए टिप्स, गौ मूत्र की जरूरत को बताया

Sat, 06 Jan 2018 11:09 PM IST
Updated Sat, 06 Jan 2018 11:09 PM IST
विज्ञापन
खेती के बारे में दिए टिप्स, गौ मूत्र की जरूरत को बताया
बांसडीह। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के तत्वावधान आयोजित किसान गोष्ठी का आयोजन बांसडीह ब्लाक मुख्यालय के डवाकरा हाल में शनिवार को हुआ। जिसमें भारत सरकार व प्रदेश सरकार के कृषि विभाग के वैज्ञानिकों ने जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से आए किसानों को उत्तम खेती और कम लागत में अच्छी उपज कैसे पैदा की जाती है, इसके बारे में बताया।
विज्ञापन

मुख्य वक्ता डा. दिनेश जी (अखिल भारतीय समग्र ग्राम विकास प्रमुख) ने बताया कि हमारा देश कृषि प्रधान देश है, यहां की 80 प्रतिशत जनता खेती पर निर्भर रहती है। लेकिन रसायनिक खादों के उपयोग से खेतों को काफी नुकसान होता है, इसलिए हमें जैविक खाद का प्रयोग करने की आवश्यकता है। विभिन्न क्षेत्रों से आए कृषि विशेषज्ञों ने देशी गायों के पालन पर भी जोर देते हुए बताया कि देशी गाय का गोबर व मूत्र दोनों ही इंसान के जीवन मे बहुत ही महत्वपूर्ण है। इसलिए गौ माता का पालन आवश्यक है। जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से आए किसान अरुण सिंह, मिथिलेश सिंह, उमाशंकर वर्मा, रामबली चौरसिया, सुशील श्रीवास्तव आदि किसानों ने अपने-अपने विचार रखे। कार्यक्रम में मुख्य रूप से विनय कुमार सिंह सह प्रांत करवा, संजय शुक्ल सविभाग करवा, विनय सिंह, अनिल पांडेय ग्राम विकास प्रमुख बलिया, अजय पांडेय जिला मंत्री, अभिनंदन सिंह, अजय विस्तारक आदि लोगों ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विक्रमादित्य सिंह व संचालन अनिल जी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed