फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   पूर्व मंत्री ने डीएम और एएसपी को सौंपा ज्ञापन

पूर्व मंत्री ने डीएम और एएसपी को सौंपा ज्ञापन

Thu, 29 Jun 2017 11:51 PM IST
Updated Thu, 29 Jun 2017 11:51 PM IST
विज्ञापन
पूर्व मंत्री ने डीएम और एएसपी को सौंपा ज्ञापन
बलिया। जनपद में अपराध का तेजी से बढ़ रहे ग्राफ पर पूर्व मंत्री मो. रिजवी ने गुरुवार को जिलाधिकारी व अपर पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

ज्ञापन में उल्लेख किया है कि जनपद में अपराध का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है। हत्या, लूट, डकैती एवं उन्मादी तत्वों द्वारा पिछड़े वर्ग, अल्पसंख्यक वर्ग एवं दलित समुदाय के लोगों पर जुल्म किया जा रहा है। सिकंदपुर विस क्षेत्र के खेजुरी थाना क्षेत्र के खेजुरी में कुछ उन्मादी तत्वों द्वारा दूकान में घुसकर मारपीट किया गया और दूकान लूट ली गई। व्यापारियों द्वारा विरोध करने के बाद किसी तरह मुकदमा पंजीकृत किया गया। सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के पंदह ग्राम में कर्बला के मीनार को गिराकर क्षतिग्रस्त कर दिया। संप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने के लिए असमाजिक तत्वों द्वारा घृणित कार्य किया जा रहा है। कहा कि एक सप्ताह के अंदर अराजकतत्वों के विरुद्ध कार्रवाई नहीं की गई तो समाजवादी पार्टी सिकंदरपुर इकाई के कार्यकर्ता 18 जुलाई को खेजुरी में धरना प्रदर्शन करेंगे। इस मौके पर सपा नेता मदन राय, विवेक, शिवजी त्यागी,अजय कुमार, विस अध्यक्ष सिकंदरपुर रामजी यादव साहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed