फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   201 couples tied the knot amidst chanting

मंत्रोच्चारण के बीच 201 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे

Wed, 22 Jun 2022 10:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jun 2022 10:57 PM IST
विज्ञापन
201 couples tied the knot amidst chanting
मुख्यमंत्री सामुहिक विवाह कार्यक्रम में वर-वधू को प्रमाण पत्र सौंपते सांसद रविंद्र कुशवाहा साथ - फोटो : BALLIA
नगर के एक मैरिज हाल में बुधवार को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 201 जोड़े परिणय सूत्र में बंध गए। पंडित दिलीप तिवारी और विनय मिश्र ने वैदिक मंत्रोचार के बीच शादी की रस्म पूरी कराई। इस दौरान धार्मिक व सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही। सांसद रवींद्र कुशवाहा, नगर पंचायत चेयरमैन दिनेश कुमार गुप्त, बीडीओ गजेंद्र प्रताप सिंह, प्रभारी समाज कल्याण अधिकारी मोहम्मद मुमताज ने सभी जोड़े को आशीर्वाद देते हुए उन्हें उपहार प्रदान किया। इस दौरान वर और वधू पक्ष के परिजन व रिश्तेदार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

इस दौरान सांसद कुशवाहा ने कहा कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत जिले के सभी ब्लॉकों पर लाभार्थियों का रजिस्ट्रेशन किया गया था। इसके तहत वधू के खाते में 35 हजार नकद भेजा गया। वहीं, 10 हजार का सूटकेस में सामान और 5 हजार शादी के दौरान भोजन, जलपान आदि जरूरी कार्यों में खर्च किए गए। विवाह समारोह में जिले के कोने-कोने से और आसपास के जिलों से भी भाग लेने के लिए जोड़े पहुंचे तथा विधिवत शादी रचाई। सांसद कुशवाहा व चेयरमैन गुप्त ने जोड़े को प्रमाण पत्र प्रदान करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। इस दौरान एक मुस्लिम कन्या का निकाह हुआ। शादी की रस्म अदायगी के बाद जोड़े ने एक दूसरे को वरमाला पहनाकर साथ जीने मरने की कसमें खाई। इस बीच सांस्कृतिक व रंगारंग कार्यक्रमों से माहौल खुशनुमा बन गया। शादी के बाद नवविवाहित जोड़े और उनके परिजन खुश नजर आए। इस मौके पर नगरा बीडीओ विनय वर्मा, सीओ शिवनारायण वैस, उभांव एसएचओ एके सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed