{"_id":"6a207703576c1cd11b0caf24","slug":"20000-families-in-the-city-will-now-get-pure-drinking-water-ballia-news-c-190-1-bal1002-165534-2026-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: शहर के 20 हजार परिवारों को अब मिलेगा शुद्ध पेयजल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: शहर के 20 हजार परिवारों को अब मिलेगा शुद्ध पेयजल
विज्ञापन
बलिया। शहर के लगभग 20603 परिवारों को गंगा के शोधित जल मिलने की उम्मीद जग गई है। बुधवार को डीएम मंगला प्रसाद सिंह ने जमुआ में पेयजल परियोजना की भूमि का निरीक्षण किया।
साथ ही तत्काल प्राक्कलन तैयार कर कार्य प्रारंभ करने का निर्देश जल निगम शहरी को दिया। ढाई साल से अटकी सरकार की महत्वपूर्ण परियोजना की खबर को तीन जून के अंक में संवाद न्यूज एजेंसी में जमीन के इंतजार में ढाई साल से अटकी है 250 करोड़ की पेयजल परियोजना, 10 बार लिखा है पत्र शीर्षक से प्रमुख से खबर को प्रकाशित किया गया। उसके बाद प्रशासन की तांद्रा टूटी व हरकत में आ गई।
डीएम ने ग्राम जमुआ में अमृत 2.0 कार्यक्रम के तहत प्रस्तावित जल शोधन संयंत्र (डब्ल्यूटीपी) निर्माण स्थल का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने बताया कि नगर पालिका परिषद बलिया के लिए जिलापूर्ति योजना की कार्ययोजना ट्रांच-1 में स्वीकृत की गई है। योजना के अंतर्गत 35 एमएलडी क्षमता का एक जल शोधन संयंत्र, 53 एमएलडी क्षमता का एक इंटेक वेल, लगभग 1000 केएल क्षमता का एक ओवरहेड टैंक, लगभग 115 किलोमीटर लंबी वितरण प्रणाली निर्माण प्रस्तावित है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि इस महत्वाकांक्षी योजना के पूर्ण होने पर नगर पालिका क्षेत्र के लगभग 20,603 घरों को शुद्ध पेयजल की आपूर्ति सुनिश्चित की जा सकेगी। जिलाधिकारी ने जल शोधन संयंत्र, इंटेक वेल एवं शिरोपरी जलाशय निर्माण के लिए भूमि से संबंधित प्रस्तावों पर तत्काल आदेश जारी करने के निर्देश दिए।