फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   20 years achievements of Narendra Modi counted in the seminar

सेमिनार में गिनाई नरेंद्र मोदी की 20 साल की उपलब्धियां

Tue, 27 Sep 2022 11:18 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 27 Sep 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
20 years achievements of Narendra Modi counted in the seminar
बलिया। 20 साल पहले नरेंद्र मोदी ने गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली और वहां से शुरू हुई विकास और सुशासन की यात्रा आज तक अविरल जारी है। इन 20 वर्षों में मोदी ने जनता और देश की उन्नति के लिए दिन रात एक कर परिश्रम की पराकाष्ठा को चरितार्थ किया। उक्त बातें भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष डा. धर्मेंद्र सिंह ने मंगलवार को टाउन हाल में मोदी के 20 साल के सफल कार्यकाल के तहत हुए सेमिनार में कही।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि राज्य और केंद्र सरकारों के प्रमुख के तौर पर जनसेवा के 20 साल पूरे करने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बधाई देता हूं। गरीब कल्याण और अंत्योदय को समर्पित इन 20 सालों में मोदी ने अपनी दृढ़ इच्छाशक्ति और समय से आगे की सोच से असंभव को संभव करके दिखाया। परिवहन राज्यमंत्री दयाशंकर सिंह ने कहा कि नरेंद्र मोदी ने पहली बार 7 अक्टूबर, 2001 को गुजरात के मुख्यमंत्री का पद संभाला था। इन दो दशकों की खास बात ये है कि इनमें ‘आइडिया ऑफ मोदी यानी मोदी के विचार’ का विस्तार हुआ है। यह समझना भी महत्वपूर्ण है कि प्रधानमंत्री मोदी अपने ‘आइडिया ऑफ इंडिया’ को कैसे आकार दे रहे हैं। सेमिनार को राज्यसभा सदस्य नीरज शेखर, जयप्रकाश साहू, सुनीता श्रीवास्तव, भाजपा के जिला प्रभारी विजय बहादुर दूबे, भरत सिंह, संजय यादव, धन्नजय कन्नौजिया, छट्ठू राम आदि ने संबोधित किया। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष जयप्रकाश साहू व संचालन जिला महामंत्री प्रदीप सिंह ने किया।
विज्ञापन

क्षेत्रीय अध्यक्ष को स्वागत करने वालों में संजय मिश्रा, सुरेन्द्र सिंह,आलोक शुक्ला,रंजना राय,आरकेश दूवे, जयप्रकाश जयसवाल,नितु पाण्डेय, संतोष सिंह, जावेद कमर खां आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed