{"_id":"6414ab8f5b7bd2c41d08d8c6","slug":"20-thousand-snatched-from-a-woman-coming-from-the-bank-ballia-news-c-20-1-107827-2023-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: बैंक से आ रही महिला से 20 हजार की छिनैती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: बैंक से आ रही महिला से 20 हजार की छिनैती
Fri, 17 Mar 2023 11:33 PM IST
वाराणसी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलिया
संवाद न्यूज एजेंसी, बलिया
Updated Fri, 17 Mar 2023 11:33 PM IST
विज्ञापन
रसड़ा। लखनेश्वर डीह मार्ग स्थित रोहना गांव गुरौवा पुलिया के समीप शुक्रवार को बाइक सवार दो बदमाशों ने बैंक से पैसा निकाल कर पैदल आ रही महिला से 20 हजार रुपया छीन कर भाग निकले। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।
कटहुरा गांव निवासिनी प्रभा यादव पत्नी चंद्रजीत उर्फ साधु यादव बस्ती एसबीआई फ्रेंचाइजी से 20 हजार रुपया निकाल कर प्लास्टिक के थैला में रख कर पैदल ही मोबाइल से बात करते हुए अपने गांव आ रही थी। पीछे से आ रहे बाइक सवार बदमाश हाथ से थैला छीन लिया। महिला शोर मचाती तब तक बाइक सवार बदमाश भाग निकले। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुटी। कोतवाल हिमेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि सीसी कैमरा से जांच की जा रही है। पीड़िता को पहचान के लिए बुलाया गया है। जल्द ही आरोपी गिरफ्त में होगा।