फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   20 thousand rupees of snatching found in a bag on the side of the road

Ballia News: सड़क के किनारे थैले में मिला छिनैती का 20 हजार रुपया

Sat, 18 Mar 2023 10:41 PM IST
वाराणसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलिया
संवाद न्यूज एजेंसी, बलिया Updated Sat, 18 Mar 2023 10:41 PM IST
विज्ञापन
20 thousand rupees of snatching found in a bag on the side of the road
रसड़ा। लखनेश्वर डीह मार्ग स्थित रोहना गुरउवा पुलिया के समीप बैंक से पैसा निकाल कर घर आ रही महिला से बाइक सवार बदमाशों द्वारा छीना हुआ 20 हजार रुपये से भरा प्लास्टिक का थैला शनिवार की सुबह घटनास्थल से कुछ ही दूरी पर सड़क के किनारे झाड़ी से बरामद हो गया। पैसा मिलते ही परिजनों में खुशी की लहर दौड़ गई। कटहुरा गांव निवासिनी प्रभा यादव पत्नी चंद्रजीत यादव उर्फ साधु शुक्रवार को क्षेत्र के बस्ती चट्टी स्थित एसबीआई के फ्रेंचाइजी से 20 हजार रुपये निकाली थी। इसे वह प्लास्टिक के थैली में रखकर पैदल घर आ रही थी। बाइक सवार बदमाश उसका प्लास्टिक का थैला छीन कर भाग गए थे। सूचना पर पुलिस मामले की छानबीन में जुटी ही थी कि इसी बीच शनिवार की सुबह शौच आदि के लिए गए ग्रामीणों को घटना के कुछ ही दूरी पर सड़क के किनारे झाड़ी में एक प्लास्टिक का थैला देखा। पास जाकर उक्त थैला को खोला तो ऊपर केला और नीचे एक छोटे से बैग में रखे बीस हजार रुपये पाए गए। कोतवाल हिमेन्द्र कुमार सिंहने बताया कि मामला संदिग्ध है। छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed