फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   20 thousand plants will be planted in 12 bodies, parks will be green

Ballia News: 12 निकायों में लगेंगे 20 हजार पौधे, पार्क होंगे हरे-भरे

Tue, 27 May 2025 12:24 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 27 May 2025 12:24 AM IST
विज्ञापन
20 thousand plants will be planted in 12 bodies, parks will be green
बलिया। एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत शहर के पार्कों में पौधरोपण किया जाएगा। जिला नगरीय विकास अभिकरण (डूडा) और नगर पालिका के संयुक्त तत्वावधान में चलने वाले अभियान की शुरुआत पांच जून से की जाएगी। पौधों को लगाने और उनके देखरेख के लिए स्वयं सहायता समूह की महिलाओं का चयन किया गया, इसके लिए उन्हें एक निश्चित मानदेय दिया जाएगा। ये महिलाएं दो वर्षों तक इन पौधों की देखभाल करेंगी। परियोजना अधिकारी, डूडा व नगर पालिका के ईओ सुभाष कुमार ने बताया कि कार्यक्रम में जिले की सभी 12 निकायों में करीब 20 हजार पौधे लगाए जाएंगे। इस अभियान के तहत नगर पालिका परिषद, बलिया के दो पार्काें में करीब तीन सौ पौधे रोपे जाएंगे। प्रत्येक पार्क में स्वयं सहायता समूह की पांच महिलाओं का चयन किया गया है। इन महिलाओं को अमृत मित्र नाम दिया गया है। इन महिलाओं की दो वर्ष तक पौधों के रखरखाव की जिम्मेदारी भी होगी। इस काम के लिए इन महिलाओं को निश्चित मानदेय दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed