फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   20 passengers become victims of food poisoning in 15 days

Ballia News: 15 दिन में 20 यात्री फूड प्वाइजनिंग के शिकार

Wed, 22 May 2024 11:03 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 22 May 2024 11:03 PM IST
विज्ञापन
20 passengers become victims of food poisoning in 15 days
लंबी दूरी की ट्रेनों में यात्रा के दौरान फूड प्वाइजनिंग और गर्मी के चलते यात्री बीमार पड़ रहे हैं। सुरेमनपुर रेलवे स्टेशन पर ही बीते 15 दिन में 20 यात्रियों को फूड प्वाइजनिंग और गर्मी के चलते बीमार पड़ने पर उनका इलाज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कोटवां व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनबरसा में कराया गया।
विज्ञापन

डिप्टी सीएमओ डॉ. विजय यादव ने बताया कि 12 से 24 घंटे की यात्रा पर निकले रेल यात्रियों को स्टेशन और वेंडरों से ही खानपान सामग्री लेकर पेट भरना पड़ता है। खानपान सामग्री की गुणवत्ता मानकों के अनुसार नहीं होने और लगातार बढ़ रही गर्मी के चलते यात्रियों की सफर के दौरान तबीयत बिगड़ रही है।
विज्ञापन

सुरेमनपुर रेलवे स्टेशन के अधीक्षक एलपी वर्मा ने बताया कि बीते 15 दिनों के अंदर करीब 20 यात्रियों ने रेलवे हेल्प लाइन नंबर 139 और एक्स पर सूचना देकर सफर के दौरान दस्त, उल्टी, पेट दर्द, चक्कर और घबराहट होने पर मदद मांगी थी। बताया कि सफर के दौरान यात्री खानपान का ध्यान रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed