फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   20 huts of 16 families burn in fire

अगलगी में 16 परिवारों की 20 झोपड़ियां राख

Tue, 04 Feb 2020 12:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 04 Feb 2020 12:09 AM IST
विज्ञापन
20 huts of 16 families burn in fire
रामगढ़। बैरिया थाना क्षेत्र के गंगौली नई बिंद बस्ती में सोमवार की देरशाम अज्ञात कारणों से आग लग गई। अगलगी में 16 परिवारों की 20 रिहायशी झोपडि़यां व उसमें रखे घरेलू उपयोग के सारा सामान जलकर राख हो गया। घंटों मशक्कत के बाद ग्रामीणों के अथक प्रयास से आग पर काबू पाया गया। सूचना के घंटो बाद पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ी को राख का ढेर बुझाने को मिला।बताया जाता है कि बस्ती के श्रीराम बिंद के घर से अचानक आग की लपटें उठने लगी अभी कुछ लोग समझ पाते कि आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और देखते ही देखते आग ने झलकु, राम कुमार बिंद, शिव कुमार बिंद, रितेश बिंद, श्रीराम बिंद, जयराम बिंद, प्रधान बिंद, सीताराम बिंद, गौरी बिंद, मंटू बिंद, रामाशंकर बिंद, सनझरिया देवी, शंकर बिंद, सरल बिंद, विकी बिंद, क्रांति बिंद, बबन बिंद, मुखदेव बिंद, परमहंस बिंद की झोपडि़यां आग की लपटों में धू-धू कर जल गई। अगलगी की सूचना पर सबसे पहले रामगढ़ पुलिस चौकी के सिपाही व हल्दी के नायब दरोगा राघव राम यादव अजय यादव पहुंचे और ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाने का प्रयास किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed