फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   20 crore more approved for university construction

विश्वविद्यालय निर्माण के लिए 20 करोड़ और स्वीकृत

Fri, 30 Sep 2022 11:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 30 Sep 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
20 crore more approved for university construction
बलिया। बसंतपुर में बन रहे जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय के भवन निर्माण के लिए 20 करोड़ की धनराशि और स्वीकृत की गई है। विश्वविद्यालय में 92.39 करोड़ रुपये की धनराशि से पहले चरण में कार्य कराया जा रहा है। पहली किस्त में 15 करोड़ से निर्माण कार्य कराया जा रहा था। धनराशि खत्म होने पर दूसरी किस्त के लिए मांग की गई थी। शासन ने 20 करोड़ रुपये और स्वीकृत किए हैं।
विज्ञापन

अभी एक दिन पहले ही जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय में चल रहे निर्माण कार्य को लेकर मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर निर्माण की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए थे। विश्वविद्यालय के निर्माण के लिए कार्यदायी संस्था के रूप में पीडब्ल्यूडी के प्रांतीय खंड को चुना गया है। कार्यदायी संस्था की ओर से भेजी गई डीपीआर पर शासन ने फरवरी 2021 में प्रथम फेज में निर्मित होने वाले भवनों के लिए 92.39 लाख रुपये की स्वीकृति दी थी। पहले चरण में प्रशासनिक भवन, एकेडमिक भवन और लाइब्रेरी का निर्माण किया जा रहा है। कुलसचिव एसएल पाल ने बताया कि शासन से 20 करोड़ रुपये और जारी होने की जानकारी मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed