{"_id":"69de8c1aba7498584605d715","slug":"20-bigha-wheat-crop-burnt-to-ashes-in-a-fire-caused-by-unknown-reasons-ballia-news-c-190-1-svns1008-161852-2026-04-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: अज्ञात कारणों से लगी आग में 20 बीघा गेहूं की फसल राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: अज्ञात कारणों से लगी आग में 20 बीघा गेहूं की फसल राख
विज्ञापन
गड़वार थाना क्षेत्र के नराव गांव में गेहूं की डंठल और खेत में लगी आग को ट्रैक्टर से जुताई करते
बलिया। गड़वार थाना क्षेत्र के नराव स्थित ईंट भट्ठे के समीप स्थित गेहूं के डंठल में अज्ञात कारणों से आग लग गई।इसके चलते दो किसानों की खड़ी गेहूं की फसल के साथ-साथ भूसा बनाने के लिए छोड़ा गया डंठल जलकर राख हो गया। आसपास के लोगों ने काफी मशक्त के बाद आग पर काबू पाया।
नराव गांव निवासी किसान जय किशन शर्मा और तेज बहादुर मौर्य के गेहूं के खड़ी फसल के समीप भूसा बनाने के लिए छोड़ गए डंठल में अज्ञात कारणों से आग लग गई। अभी लोग कुछ समझ पाते तक तक आग ने जयकिशन शर्मा और तेज बहादुर मौर्य के खेत में लगे गेहूं की खड़ी फसल को अपने जद में ले लिया।आसपास के लोगों ने घटना की सूचना डायल 112 और फायर टेंडर को दी। घटना स्थल पर फायर टेंडर के पहुंचने से पहले ही ग्रामीणों ने ट्रैक्टर से जुताई और झाड़-झंखाड से पीट कर आग पर काबू पा लिया।
10 बीघे गेहूं और अरहर की फसल जली
रसड़ा। क्षेत्र में मंगलवार को दोपहर में बस्ती गांव के बनौली मौजे में अज्ञात कारणों गेहूं की खड़ी फसल में आग लग गई। इसमें कई किसानों की पांच बीघा से अधिक गेहूं की खड़ी फसल जलकर स्वाहा हो गई। आग की सूचना पाते ही फायर ब्रिगेड और प्रभारी निरीक्षक योगेंद्र बहादुर सिंह दल-बल के साथ पहुंच गए। गामीणों की मदद से आग पर जब काबू पाया जाता तब तक सुरेश, रामप्रवेश सहित अन्य किसानों की खड़ी फसल जल गई। इसी क्रम में अमहरा गांव में अरहर की खड़ी फसल में अज्ञात कारणों से आग लगने से जयनाथ सिंह, गुड्डु यादव, पारसनाथ सिंह आदि किसानों की लगभग पांच बीघा से अधिक अरहर की खड़ी फसल जलकर स्वाहा हो गई।